लाइव न्यूज़ :

15 मई को लॉन्च होने वाला है Realme X और Realme X Youth Edition, जानें क्या होगा खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 6, 2019 18:27 IST

बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि भारत में रियलमी 3 प्रो को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।। दावा किया गया है कि चीनी मार्केट में Realme X की प्री-बुकिंग 5 मई से शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देRealme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगापॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा Realme XRealme X में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा

चीनी कंपनी रियलमी को भारतीय बाजार में कदम रखें पूरे एक साल होने वाले हैं। कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना नया डिवाइस Realme 3 Pro को लॉन्च किया था। पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर Realme के दो फोन Realme X और Realme 3 Pro लिस्ट हुए थे। अब एक नई खबर आ रही है कि इन फोन्स को 15 मई को चीनी बाजार में पेश किया जाएगा।

बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि भारत में रियलमी 3 प्रो को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।। दावा किया गया है कि चीनी मार्केट में Realme X की प्री-बुकिंग 5 मई से शुरू हो जाएगी।

realme x

वहीं, कंपनी की ओर से एक Weibo पोस्ट में पुष्टि की गई है कि चाइनी के बीजिंग में 15 मई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च इंवेट होने वाला है। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। Realme X के अलावा दूसरा डिवाइस Realme X Pro या फिर Realme X Youth Edition नाम से लॉन्च हो सकता है। Realme X के अनुमानित स्पेसिफिकेशन और कीमत

पहले आई खबरों के मुताबिक, Realme X रियलमी एक्स में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होने का दावा है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा, लेकिन बैटरी क्षमता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Realme X

कैमरा डिपार्टमेंट में Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। अफसोस कि अभी तक फ्रंट कैमरे के रिजॉल्यूशन और किसी सॉफ्टवेयर फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लीक में एक बार फिर दोहराया गया है कि रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे।

शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट क्रमशः 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) में मिलेंगे। फोन को अभी चीनी मार्केट में उतारा जा रहा है। फिलहाल, भारत को लेकर जानकारी नहीं मिली है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की