लाइव न्यूज़ :

Realme ला रही है इन दो फोन्स के अपग्रेड वर्जन, ये होगी खासियत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 23, 2019 13:02 IST

रियलमी कंपनी दो और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी का यह पहला 5G डिवाइस होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी रियलमी सी3 (Realme C3) और रियलमी 5आई (Realme 5i) नाम से दो नए स्मार्टफोन्स ला रही हैRealme C3 फोन रियलमी सी2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Realme आने वाले साल की शुरुआत में ही रियलमी X50 चीन में लॉन्च करेगी। कंपनी का यह पहला 5G डिवाइस होगा। इससे जुड़ी नई खबर के मुताबिक रियलमी कंपनी दो और नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रियलमी सी3 (Realme C3) और रियलमी 5आई (Realme 5i) नाम से दो नए स्मार्टफोन्स ला रही है। एक ट्विटर यूजर ने अपने एक पोस्ट में बताया कि रियलमी के इन दोनों  नए स्मार्टफोन्स को सिंगापुर में सर्टिफिकेशन मिला है।

Realme C3 और Realme 5i का सक्सेसर

रियलमी सी3 फोन रियलमी सी2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, रियलमी 5आई फोन Realme 3i का अपग्रेड वर्जन होगा। रियलमी और रियलमी 3आई दोनों ही फोन भारत में लॉन्च किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में इनके अपग्रेड वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।

Realme 5 सीरीज का आएगा चौथा फोन

Realme 5 सीरीज में चौथा फोन जुड़ने वाला है जो है रियलमी 5i। स्मार्टफोन में 6.3 इंच की FHD+ ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। Realme 5 Pro के बैक में चार कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया गया है।

सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,035 mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की