लाइव न्यूज़ :

रियलमी ने इंडिया में लॉन्च किया अपना पहला स्मार्ट टीवी, कीमत एकदम बजट में, फीचर्स शानदार

By रजनीश | Updated: May 25, 2020 15:49 IST

पिछले कुछ सालों में ट्रेंड देखने को मिला है कि अधिकतर स्मार्टफोन निर्मता कंपनियां खुद की स्मार्ट टीवी भी बना रही हैं। इन स्मार्ट टीवी में आप यूट्यूब से लेकर नेटफ्लिक्स तक का आनंद ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी के स्मार्ट टीवी के 32 इंच मॉडल का डिस्प्ले रेजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। यह एक एचडी रेडी टीवी है। वहीं इसके 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। यह एक फुल एचडी टीवी है। दोनों ही टीवी में एंड्रॉएड पाई 9.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर के जरिए भी अपने पसंदीदा एप डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्मार्टफोन के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Realme Smart TV को दो वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच के साथ लॉन्च किया है। रियलमीस्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला श्याओमी, वीयू, थॉमसन जैसी कंपनियों से होगा।

रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है और इसके 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। इस टीवी की बिक्री दो जून से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट realme.com के जरिए होगी। जल्दी ही यह टीवी रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशनरियलमी के स्मार्ट टीवी के 32 इंच मॉडल का डिस्प्ले रेजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। यह एक एचडी रेडी टीवी है। वहीं इसके 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। यह एक फुल एचडी टीवी है। 

दोनों ही टीवी में एंड्रॉएड पाई 9.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर के जरिए भी अपने पसंदीदा एप डाउनलोड कर सकते हैं। 

टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज क्षमता दी गई है और मीडियाटेक MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 24 वॉट के स्पीकर के साथ 2 ट्वीटर्स भी दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमस और ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट दिया गया है।

टॅग्स :स्मार्ट टीवीरियलमी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारRealme के इस फोन का जलवा, मिनटों में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन

कारोबारRealme India: भारत में पांच साल में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, 13000 नौकरी, चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने किया धमाल, जानें सबकुछ

टेकमेनियारियलमी बुक की पहली सेल आज, कीमत 20 हजार रुपये कम, जल्दी करें फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

टेकमेनियाभारत में इसी महीने लांच हो सकते हैं ये कमाल के पांच स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं फीचर्स 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल