लाइव न्यूज़ :

6,000 रुपये से कम के Realme C2 की आज सेल, जानें फोन पर मिल रहे हैं क्या ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 31, 2019 10:53 IST

फोन की खरीदारी पर कुछ ऑफर्स दिए जा रहे हैं। रियलमी सी2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि आज फोन की तीसरी सेल है।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी सी2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगाफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीदा जा सकेगा

चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड रियलमी के बजट स्मार्टफोन Realme C2 को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीदा जा सकेगा। फोन के कीमत की अगर बात करें तो इसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है।

फोन की खरीदारी पर कुछ ऑफर्स दिए जा रहे हैं। रियलमी सी2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि आज फोन की तीसरी सेल है। इससे पहले की सेल में यह फोन चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

Realme C2

कीमत और ऑफर्स

भारतीय बाजार में Realme C2 के 2जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है। जबकि इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको 1000 रुपये हर महीने देने होंगे।

वहीं, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले बायर्स को 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड्स से EMI पर भी 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। मोबीक्विक से फोन खरीदने पर 1000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

Realme C2

Realme C2 के स्पेसिफिकेशंस

Realme C2 में 6.1 इंच की HD+ ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट (2GB रैम+16GB स्टोरेज और 3GB रैम+32GB स्टोरेज) में लॉन्च किया गया है। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड कलर ओएस 6.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो AI फेशियल अनलॉक फीचर के साथ आता है। लंबे बैकअप के लिए फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टसेलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की