लाइव न्यूज़ :

2 अप्रैल को होगी Realme 3 की अगली सेल, फोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 29, 2019 15:31 IST

Flipkart के अलावा यह फोन कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com पर भी बिकेगा। इस फोन की पहली सेल 26 मार्च को रखी गई थी जिसमें कुछ ही मिनटों में यह स्मार्टफोन चंद मिनटों में बिक गया था। रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart के अलावा यह फोन कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com पर भी बिकेगाइस फोन की अगली फ्लैश सेल 2 अप्रैल को होगीरियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है

चाइनीज कंपनी रियलमी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन की अगली फ्लैश सेल 2 अप्रैल को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर रखी है। बता दें कि Realme ने इस फोन को मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च किया था।

Flipkart के अलावा यह फोन कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com पर भी बिकेगा। इस फोन की पहली सेल 26 मार्च को रखी गई थी जिसमें कुछ ही मिनटों में यह स्मार्टफोन चंद मिनटों में बिक गया था। रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Realme 3 की कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है।

ऑफर्स की बात करें तो सेल के तहत Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को आप नो कॉस्ट EMI से भी खरीद सकते हैं।

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो ऑप्शन हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ड्यूल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाजेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की