लाइव न्यूज़ :

Realme 2 Pro भारत में 27 सितम्बर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 14, 2018 17:56 IST

आने वाला स्मार्टफोन Realme 2 का अपग्रेड वर्जन होने की उम्मीद है। हालांकि अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत Realme 2 की तरह सस्ती नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 2 Pro के लिए कंपनी ने भेजे मीडिया इनवाइटनए चिसपेट के साथ लॉन्च हो सकता है Realme 2 Pro6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है रियलमी 2 प्रो

नई दिल्ली, 14 सितंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo के सब ब्रांड Realme जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। रियलमी कंपनी भारत में 27 सितंबर को Realme 2 Pro नाम से एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आने वाला स्मार्टफोन Realme 2 का अपग्रेड वर्जन होने की उम्मीद है। हालांकि अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत Realme 2 की तरह सस्ती नहीं होगी। बता दें कि भारतीय बाजार में रियलमी 2 की कीमत 8,990 रुपये है।

कंपनी की ओर Realme 2 Pro के लिए भेजे गए मीडिया इनवाइट में "We are back 2 surprise you." लिखा नजर आ रहा है। ध्यान देने वाली बात है कि इनवाइट में  "2", "Pr" और "o" शब्द को लाल कलर से हाइलाइट किया गया है।

Realme 2 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

GizmoChina की ओर से जारी किए गए एक रिपोर्ट में रियलमी 2 प्रो के फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मौजूद होगा।

कंपनी ने इससे पहले भारत में Realme 2 को तीन कलर डायमंड ब्लैक, डायमंड रेड और डायमंड ब्लू में लॉन्च किया गया था। इस फोन को दो वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है जिसमें बेस वैरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है।

टॅग्स :रियलमीओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए