लाइव न्यूज़ :

इस साल लॉन्च होंगे 100MP कैमरा वाले स्मार्टफोन, इन पावरफुल फीचर्स से होंगे लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 16, 2019 13:32 IST

इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। इस खबर ने यूजर्स की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगासाल 2019 के अंत तक 64 मेगापिक्सल या फिर 100 मेगापिक्सल से ज्यादा रेजोल्यूशन वाले कैमरा फोन आ सकते हैंक्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 के नाम से आ सकता है

स्मार्टफोन बाजार में हाल ही में लॉन्च हुए ज्यादातर फोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ रहे हैं। इसी बीच Vivo V15 Pro, Honor View 20, Xiaomi Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को 48MP कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन्स की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है।

स्मार्टफोन मेकर कंपनियां यूजर्स की जरुरत को ध्यान में रखते हुए फोन के कैमरे में नए-नए फीचर्स दे रही है ताकि यूजर्स को अपनी तरफ खींचा जा सके। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेगापिक्सल का वॉर की शुरुआत हो चुकी है। लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां इस बात की कोशिश कर रही है कि वह अपने डिवाइस में सबसे बेस्ट और ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा दे सकें।

Smartphone with 100MP camera

इस बीच खबर मिल रही है कि इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। इस खबर ने यूजर्स की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

हाल ही में क्वालकॉम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर जूड हीप ने कहा, "'हमारे प्लैटफॉर्म्स स्मार्टफोन्स के लिए 192 मेगापिक्सल तक के कैमरा रेजॉलूशन को सपॉर्ट कर सकते हैं। लेकिन लेटेस्ट कैमरा सेंसर द्वारा ऑफर किया जा रहा अधिकतम रेजोल्यूशन 48 मेगापिक्सल ही है। इसीलिए अभी OEM केवल 48 मेगापिक्सल रेजोल्यूशन ऑफर कर रहे हैं।'

Smartphone might be launch with 100 Megapixel

जूड ने आगे कहा, "साल 2019 के अंत तक 64 मेगापिक्सल या फिर 100 मेगापिक्सल से ज्यादा रेजोल्यूशन वाले कैमरा फोन आ सकते हैं। हालांकि 192 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को आने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है।"

इसके साथ ही जूड ने बताया कि क्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 के नाम से आ सकता है। इस चिपसेट की सबसे खास बात होगी कि यह 192 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ही HDR 10 वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपॉर्ट करेगा।

टॅग्स :कैमरास्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की