लाइव न्यूज़ :

Panasonic ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा

By भाषा | Updated: April 15, 2019 19:11 IST

पैनासोनिक ने यू-ट्यूब की बढ़ती लोकप्रियता और वीडियो बनाने वालों के बीच कैमरे की डिमांड को ध्यान रखा है या नहीं। कैमरे में ऐसा क्या खास दिया है जो बाजार में पहले से मौजूद कैमरों में नहीं था। ये देखने वाली बात होगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी..

Open in App

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली जापान की कंपनी पैनासोनिक ने फुल फ्रेम मिररलेस कैमरे की अपनी पहली श्रृंखला सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी ने इसके तहत 24 मेगापिक्सल एवं 47.3 मेगापिक्सल के फुल फ्रेम सीएमओएस सेंसर वाले ल्यूमिक्स S1 और ल्यूमिक्स S1-R को बाजार में उतारा है।पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा, ''कैमरे उद्योग में लगातार परिवर्तन होते रहते हैं। इसमें नई टेक्नॉलॉजी पर बहुत अधिक जोर दिया जाता है। ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदें को देखते हुए अधिक रिसर्च और खूबियों के साथ हमने नए उत्पाद पेश किए हैं।''पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस चीफ संदीप सहगल ने कहा, "नई ल्यूमिक्स सीरीज शानदार कंट्रोल, रग्ड (कठिन परिस्थिति में काम करने वाली) डिजाइन के लिए जानी जाएगी। । पैनासोनिक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि ल्यूमिक्स S1 की कीमत दो लाख रुपये की रेंज में है। 24-105एमएम एफ4 लेंस से लैस होने के बाद इस कैमरे का मूल्य 2.67 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। कंपनी ने S1-R की कीमत तीन लाख से 3.68 लाख रुपये के दायरे में रखी है।संदीप सहगल ने कहा कि यह हैवी-फील्ड यूज के लिए परफेक्ट है। यह लम्बे समय तक सेवाएं देगा और पेशेवर फोटेग्राफी और वीडियोग्राफी को नया आयाम देने में सक्षम है। ल्यूमिक्‍स सीरीज इंडस्ट्री-लीडिंग वीडियो रिकॉर्डिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह इफेक्टिव इमेज स्टेबलाइजर से लैस है। इसमें रिच ग्रेडेशन है और यह सुपीरियर कलर रीप्रोडक्शन में भी सक्षम है।

टॅग्स :पैनासोनिककैमरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजंगल में भालू को मिला गो प्रो कैमरा, उसके बाद जो हुआ आंखो पर यकीन नहीं होगा

टेकमेनिया'मेड इन इंडिया' Micromax In स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर

टेकमेनियामोबाइल से फोटो खींचते समय इन बातों का रखें ध्यान, तस्वीर आएगी एकदम परफेक्ट

टेकमेनियाCES 2020: वनप्लस ला रहा है खास तकनीक वाला स्मार्टफोन, रियर कैमरा हो जाएगा हाइड

टेकमेनियाDSLR को टक्कर देते हैं ये 5 दमदार कैमरा वाले स्मार्टफोन, जेब में बैठता है फिट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की