जंगल में भालू को मिला गो प्रो कैमरा, उसके बाद जो हुआ आंखो पर यकीन नहीं होगा
By वैशाली कुमारी | Published: October 4, 2021 04:49 PM2021-10-04T16:49:13+5:302021-10-04T16:51:49+5:30
वायरल वीडियो में भालू ने जो हरकतें की उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। दरअसल बर्फीले इलाके में रहने वाले भालू को एक गो प्रो कैमरा मिलता है तो वह उसे जानने की प्रक्रिया के दौरान ना सिर्फ कैमरे को ऑन कर देता है बल्कि उससे एक वीडियो भी बना लेता है।
इंसानों की तरह जानवर भी किसी नई चीज को देखकर उत्सुक हो जाते हैं। उन्हें भी अपने आस पास की चीजों को समझना और किसी नई चीज के बारे में जानना अच्छा लगता है। एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला जब एक भालू ने जंगल की दुनियां से अलग चीज को देखा। जंगल या बर्फीले इलाकों में पेड़ पौधों और चट्टानों के और क्या मिल सकता है? जंगल में सभी जीव जंतु इन्हीं चीजों के आदी हैं और रोजाना इन्हीं के बीच अपना समय काटते हैं।
ऐसे में जब कोई अनजानी और रोचक चीज जंगल में पड़ी मिले तो जानवरों में इसे लेकर रुचि तो आनी ही थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वायरल वीडियो में भालू ने जो हरकतें की उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। दरअसल बर्फीले इलाके में रहने वाले भालू को एक गो प्रो कैमरा मिलता है तो वह उसे जानने की प्रक्रिया के दौरान ना सिर्फ कैमरे को ऑन कर देता है बल्कि उससे एक वीडियो भी बना लेता है।
GUYS A BEAR FOUND A GOPRO AND TURNED IT ON pic.twitter.com/BhN8oyw3F8
— night of the living ted🧟♂️ (@NE0NGENESlS) October 2, 2021
इस दिलचस्प और मजेदार वीडियो को ट्विटर पर @NE0NGENESlS नाम के यूजर ने शेयर किया। कैप्शन में लिखा ‘दोस्तों… भालू को एक गो प्रो मिला और उसने ऑन कर दिया।’ वीडियो वायरल होते ही इसे 16 लाख व्यूज, 1 लाख 84 हजार से अधिक लाइक्स और 27 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं।
वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कैसे भालू राजा इस अनजानी चीज को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मजाल है कि उन्हें कुछ समझ आए। बहुत मसक्कत करने के बाद भी कुछ समझ नहीं आया, लेकिन इसी दौरान उसने कैमरे को ऑन कर दिया जिससे उसकी वीडियो क्लिप भी बननी शुरू हो गई।
Dylan नाम के एक यूजर ने 22 सितंबर को शेयर किए इस वीडियो के बारे में बताया कि, ‘पिछले हफ्ते जब मैं शिकार पर गया तो मुझे एक गो प्रो कैमरा मिला जो शायद बर्फ में गाड़ी चलाने के दौरान गिरा था। घर आकर मैंने उसे चार्ज किया तो इस रोचक वीडियो को देखा।
लगभग चार महीने बर्फ में पड़े रहने के बाद एक बड़े काले भालू को ये मिला। उससे भी बड़ी बात ये कि इस भालू ने इसे ऑन किया और वीडियो भी बनाई। वाकई ये शानदार है।