लाइव न्यूज़ :

30 करोड़ से अधिक यूजर्स के ईमेल व पासवर्ड हुए लीक, जानें कहीं आप भी तो नहीं हुए हैं शिकार  

By अनुराग आनंद | Updated: February 6, 2021 11:53 IST

दुनिया के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स के अकाउंट व पासवर्ड लीक होने की खबर के बाद इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को अपने डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंता सता रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों ने जीमेल और नेटफ्लिक्स में एक ही पासवर्ड रखे थे, उन लोगों के डेटा के लीक होने की संभावना अधिक है। यही नहीं कुछ समय के अंतराल पर अपना जीमेल पासवर्ड बदलने से डेटा हैक होने की संभावना कम होती है।

नई दिल्ली: आज से समय में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। हमारे और आपके सारे अहम डेटा इंटरनेट पर ईमेल पर मौजूद होता है। ऐसे में हैकर मेल अकाउंट व पासवर्ड के माघ्यम से डेटा चोरी करने का प्रयास करते हैं।

डीएनए इंडिया की खबर मुताबिक, एक ऑनलाइन हैकिंग फॉर्म ने 30 करोड़ से अधिक लोगों के ईमेल अकाउंट व पासवर्ड लीक होने की बात कही है। 

खबर में दावा किया गया है कि यूजर्स का डेटा नेटफ्लिक्, लिंकडिन, बिटक्वाइन जैसे कई बड़े प्लफॉर्म से लीक हो रहा है। इस तरह से इतने बड़े स्तर पर हो रहे डेटा के हेर-फेर को "कॉमपिलेश ऑफ मेनी ब्रिचेस" (COMB) नाम दिया गया है। 

बता दें कि 2017 में करीब 100 करोड़ लोगों को डेटा लीक होने का मामला भी कुछ इसी तरह का था। एक बार फिर से बड़े स्तर पर डेटा लीक होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में ऑनलाइन डेटा को लेकर लोगों की चिंता जायज लग रही है। 

जानें किन प्लेफॉर्म से डेटा लीक होने की खबर है-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े स्तर पर हुए डेटा लीक में सबसे अधिक LinkedIn, Minecraft, Netflix, Badoo, Pastebin and Bitcoin जैसे प्लफॉर्म के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। 

यह भी बात सामने आ रही है कि जिन लोगों ने जीमेल और नेटफ्लिक्स में एक ही पासवर्ड रखे थे, उन लोगों के डेटा के लीक होने की संभावना सबसे अधिक है। 

इस तरह से जानें आपका डेटा लीक हुआ या नहीं-

यदि आपने इस खबर को पढ़ा है और आपको लग रहा है कि आपका डेटा लीक हो सकता है। ऐसे में आप तुरंत अपने पासवर्ड को बदल लें। यही नहीं कुछ माह के अंतराल पर अपना जीमेल पासवर्ड बदलने से डेटा हैक होने की संभावना कम होती है। इसके साथ ही टू फैक्टर ऑथेनटिकेशन भी ऑन कर लें।

इसके अलावा  https://cybernews.com/personal-data-leak-check/ और https://haveibeenpwned.com/ पर जाकर अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं।

टॅग्स :जीमेलइंटरनेटनेटफ्लिक्सलिंक्डइन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की