लाइव न्यूज़ :

20X जूम वाला Oppo Reno 2 भारत में आज देगा दस्तक, यहां देखें फोन की लाइव स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 28, 2019 12:33 IST

ओप्पो भारत में आज अपने तीन नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है। ये तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 2 सीरीज के तहत लॉन्च किए जाएंगे। फोन की खासियत है कि यह 20X जूम फीचर के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देओप्पो रेनो 2 सीरीज में दो और फोन लॉन्च किए जा सकते हैं जो नो Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F होंगेOppo Reno 2 फोन में शार्क फिन राइजिंग सेल्फी कैमरा मकैनिज्म होगा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo भारत में अपने रेनो सीरीज के तहत नया डिवाइस लॉन्च करने वाली है। फोन को Oppo Reno नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो रेनो 2 सीरीज में दो और फोन लॉन्च किए जा सकते हैं जो नो Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F होंगे। बता दें कि इन फोन्स को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

भारत में इन फोन्स की लॉन्चिंग के बाद इन्हें चीनी में अगले महीने 10 सितंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। फोन की खासियत इसका कैमरा है जो कि क्वाड कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही यह 20X जूम फीचर्स के साथ आएगा। फोन में शार्क फिन राइजिंग सेल्फी कैमरा मकैनिज्म होगा।

Oppo Reno 2 की लाइव स्ट्रीमिंग, अनुमानित कीमत

अगर आप इस फोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो Oppo के ऑफिशियल यूट्यूब साइट पर जा कर देख सकते हैं। यह इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इस लाइव स्ट्रीमिंग में कंपनी तीन स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।

फोन की कीमत की अगर बात करें तो इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फोन की लॉन्चिंग से पहले कई लीक सामने आ चुके हैं जिसमें यह पता चला था कि ओप्पो रेनो 2 को दो कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा- ओशन हार्ट और मिस्टी पाउडर।

हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट देख पाएंगे।

फोन के डिजाइन की अगर बात करें तो Oppo Reno 2 को कई वीडियोज में टीज किया जा चुका है। इसमें रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट पर नॉच वाला डिस्प्ले और शार्क फिन राइजिंग कैमरा है।

डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो रेनो 2 की कई वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं जिससे इस बात का पता चला है कि फोन में चार रियर कैमरे, फ्रंट पर बिना नॉच वाला डिस्प्ले और शार्क फिन राइजिंग कैमरा है।

Oppo Reno 2 specifications

ओप्पो रेनो 2 के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो पैनोरॉमिक नॉच-लेस डिस्प्ले से लैस है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 730जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी होगी।

फोन में पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ होगा।

कैमरे की अगर बात करें तो Oppo Reno 2 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। फोन के बैक में 13, 8 और 2 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। वहीं, खबरों की मानें तो फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए शार्क-फिन स्टाइल पॉप-अप मैकेनिज्म होगा।

टॅग्स :ओप्पोएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की