लाइव न्यूज़ :

4 मार्च को भारत आने वाला है Realme 3, Xiaomi के Redmi Note 7 और Note 7 Pro से होगी भिड़ंत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 1, 2019 18:49 IST

कंपनी का नया फोन Realme 3 नाम से लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने Flipkart पर टीज किया गया है। फोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लगने के बाद यह कंर्फम हो चुका है कि रियलमी 3 को यहां बेचा जाएगा। टीजर से फोन के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी रियलमी 3 हैंडसेट के साथ मार्केट में Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती हैइस फोन की भिड़ंत Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे हैंडसेट से होगीRealme 4 मार्च को अपने रियलमी 3 हैंडसेट को लॉन्च करेगी

चीनी कंपनी Realme आने वाले 4 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो कंपनी का नया फोन Realme 3 नाम से लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने Flipkart पर टीज किया गया है। फोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लगने के बाद यह कंर्फम हो चुका है कि रियलमी 3 को यहां बेचा जाएगा। टीजर से फोन के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। फोन में Mediatech Helio P70 प्रोसेसर और 4230 mAh की बैटरी होगी।

इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी रियलमी 3 हैंडसेट के साथ मार्केट में Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। बाजार में इस फोन की भिड़ंत Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे हैंडसेट से होगी। वीडियो फॉर्म में जारी हुए इस टीजर में 'Be Proactive' लिखा नजर आ रहा है, जिसमें इसका Pro वाला पार्ट लाइटिंग के साथ बोल्ट फॉर्मेट में दिखाई दे रहा है। माइक्रोसाइट पर यह भी दावा है कि रियलमी 3 अविश्वसनीय कीमत में मिलेगा। हालांकि, इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Realme 3 के फीचर्स

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme 4 मार्च को अपने रियलमी 3 हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि रियलमी का यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डायमंड कट कवर के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है।

फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट बन गई है जिससे यह पता चल चुका है कि यह फोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर और 4230 mAh की बैटरी के साथ आएगा। हेलियो P70 प्रोसेसर प्रोसेसर को लेकर 40 प्रतिशत कम पावर कंजप्शन और 30 प्रतिशत तेज डाउनलोड्स का दावा किया जा रहा है।

Realme 3

इसके अलावा यह भी कन्फर्म हो चुका है कि इसमें वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा खबरों के अनुसार इसमें 24+16 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो 4K रिकॉर्डिंग के साथ आएगा।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन भी Realme 1 और Realme 2 की तरह डायमंड कट डिजाइन के साथ आएगा। हालांकि Redmi 2 Pro में डायमंड कट डिजाइन थीम देखने को नहीं मिला था। हालांकि फोन के कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन की कीमत भी रियलमी के पहले दो डिवाइस की तरह ही 15,000 रुपये के भीतर होगी।

टॅग्स :रियलमीशाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की