लाइव न्यूज़ :

Face Unlock फीचर और फुल स्क्रीन डिस्प्ले से लैस Oppo A83 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 18, 2018 18:09 IST

इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में इसकी बिक्री 20 जनवरी से शुरू होगी।सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

उम्मीद के मुताबिक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया Oppo A83 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसमें पतले किनारे वाला डिस्प्ले दिया गया है। यानी कि इसमें फुल स्क्रीन डिजाइन दिया गया है। साथ ही कंपनी के A सीरिज का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo A83 की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो A83 की कीमत की अगर बात करें तो कंपनी ने इसे स्मार्टफोन की कीमत 13,990 रुपये रखी है। भारत में इसकी बिक्री 20 जनवरी से शुरू होगी। यूजर्स इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी का यह फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Oppo A83 के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो A83 में 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो A83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। यानी की आप फोन सामने आपके चेहरा आते ही आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।

ओप्पो A83 एंड्रॉयड 7.1 नॉगट आधारित कलरOS 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं।

टॅग्स :ओप्पोएंड्रॉयड स्मार्टफोनस्मार्टफोनमोबाइलइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की