लाइव न्यूज़ :

Oppo A83 Pro भारत में 4 जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 28, 2018 13:26 IST

माना जा रहा है कि ओप्पो A83 प्रो की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Samsung On7 Prime से हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देOppo A83 Pro के फीचर्स इसके पुराने वेरिएंट जैसे ही हैफोन में सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है

नई दिल्ली, 28 मार्च। स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना नया डिवाइस Oppo A83 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने पुराने डिवाइस Oppo A83 जो कि जनवरी में पेश किया गया था, का अपग्रेड वेरिएंट ओप्पो A83 प्रो है। Oppo A83 Pro के फीचर्स इसके पुराने वेरिएंट जैसे ही है। स्मार्टफोन में Oppo A83 Pro में अपने पुराने वेरिएंट से ज्यादा रैम और इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद होगा। हालांकि, हैंडसेट के बाकी स्पेसिफिकेशन Oppo A83 जैसे ही हैं। इस स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट शैंपेन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

खबरों की मानें तो कंपनी ओप्पो A83 प्रो की कीमत 15,990 रुपये रख सकती है। माना जा रहा है कि ओप्पो A83 प्रो की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Samsung On7 Prime से हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Apple ने iPad (2018) को भारत में किया लॉन्च, पेंसिल स्टाइलस सपोर्ट के अलावा ये है खास फीचर

Oppo A83 Pro स्पेसिफिकेशन

ओप्पो A83 प्रो स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह ओप्पो की A सीरीज के A83 स्मार्टफोन के बाद दूसरा ऐसा हैंडसेट है, जिसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है। 4 जीबी रैम आपको अपने मनपसंद गेम खेलने में सपोर्ट करेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो A83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि सेल्फी के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की सफल कोशिश की गई है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX 2S लॉन्च, 256 GB स्टोरेज और बेजेल-लेस डिस्प्ले है खासियत

ओप्पो A83 प्रो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

टॅग्स :ओप्पोएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले हो जाए सतर्क, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें क्या है वजह

कारोबारसरकार ने आईफोन, एंड्रॉयड पर कीमतों में असमानता को लेकर ओला, उबर को भेजा नोटिस, मांगा इसका जवाब

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारRealme के इस फोन का जलवा, मिनटों में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन

टेकमेनियादिसंबर से इन एंड्रॉइड डिवाइस में नहीं चलेगा गूगल कैलेंडर ऐप, देखें कहीं आपका फोन तो नहीं लिस्ट में शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की