लाइव न्यूज़ :

OnePlus का नया T सीरीज OnePlus 7T Pro जल्द होगा लॉन्च, फोन में होंगी ये खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 5, 2019 12:43 IST

OnePlus 7T Pro: वनप्लस 7टी प्रो की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन देखी गई हैं, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ये कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवनप्लस 7 के 'T' सीरीज को OnePlus 7T Pro नाम से पेश किया जा सकता हैवनप्लस 7टी प्रो डिजाइन और लुक्स के मामले में बिल्कुल वनप्लस 7 प्रो के जैसा ही होगा OnePlus इस नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दे सकता है

चीनी कंपनी वनप्लस ने अभी दो महीने पहले ही OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है। कंपनी ने अपने एक नए सीरीज पर काम करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus 7T  हो सकता है।

इसके साथ ही वनप्लस 7टी की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन देखी गई हैं, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ये कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन होगा।

oneplus-7

हाल ही में टिप्सटर मैक्स जे. ने एक ट्वीट किया था जिसमें वनप्लस 7T के जल्द ही बाजार में पेश किए जाने की बात कही है। गौर करें तो वनप्लस अपने स्मार्टफोन के बेस मॉडल के साथ एक 'T' वेरिएंट को भी लॉन्च करती है। कंपनी इस वेरिएंट में बेस मॉडल के मुकाबले बेहतर फीचर और स्पेसिफिकेशन उपलब्ध कराती है। कंपनी ने टी वेरिएंट के तहत अभी तक वनप्लस 3T, वनप्लस 5T और वनप्लस 6T लॉन्च कर चुकी है।

खबरों की मानें तो वनप्लस 7 के 'T' सीरीज को OnePlus 7T Pro नाम से पेश किया जा सकता है। स्लैशलीक की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो वनप्लस 7टी प्रो डिजाइन और लुक्स के मामले में बिल्कुल वनप्लस 7 प्रो के जैसा ही होगा। वहीं, फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वनप्लस इस नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दे सकता है। फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की जहां तक बात है तो उम्मीद की जा रही है कि ये वनप्लस 7 प्रो वाले ही रह सकते हैं।

oneplus-7-pro

गिज़मोचाइना पर छपी खबर के मुताबिक लीक हुई फोटो में वनप्लस के नए फोन का डिज़ाइन कवर से छुपा हुआ है। लीक हुई दोनों फोटो पर गौर करें तो डिस्प्ले पर ना ही नॉच है और ना पंच होल। वनप्लस 7 प्रो की तरह डिस्प्ले थोड़ी कर्व्ड भी है, मगर डिस्प्ले के ऊपर दिया गया स्पीकर Oneplus 7 pro के मुकाबले ज़्यादा दिखाई दे रहा है।

फोटो में यह भी दिखाया गया है कि ये फोन Android Q के बीटा वर्जन पर काम करता है। फोटो में देख क साफ पता चल रहा है कि वनप्लस ने अपने डिज़ाइन के साथ ज़्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इस फोटो में भी पॉप-सेल्फी कैमरा मौजूद है।

टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की