लाइव न्यूज़ :

Xiaomi को पछाड़ OnePlus 7 Pro बना जून 2019 का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 15, 2019 10:55 IST

पॉपुलर बेंचमार्क टूल AnTuTu के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में जून महीने के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में OnePlus 7 Pro पहले नंबर पर है।

Open in App

हाल ही में भारतीय बाजार में आने वाला OnePlus 7 Pro साल 2019 में लॉन्च हुए बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। फोन के खास फीचर्स और उसकी डिजाइन इस डिवाइस को दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से अलग बनाते हैं। वनप्लस के स्मार्टफोन अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और वनप्लस 7 प्रो के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

पॉपुलर बेंचमार्क टूल AnTuTu के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में जून महीने के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में OnePlus 7 Pro पहले नंबर पर है। वहीं, दूसरे पायदान पर Mi 9 और तीसरे नंबर पर Mi BlackShark 2 स्मार्टफोन बना हुआ है।

AnTuTu’s list

वहीं, मई महीने की लिस्ट में शाओमी (Xiaomi) का मी 9 पहले लिस्ट पर था जबकि अब वनप्लस 7 प्रो ने इसे पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा स्कोर के साथ टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। लिस्ट में वनप्लस 7 प्रो के बाद लगातार तीन शाओमी के फोन हैं और पांचवे नंबर पर औसत स्कोर के हिसाब से वनप्लस 7 को स्थान मिला है।

OnePlus 7 Pro के फीचर्स

वनप्लस 7 प्रो में 6.67 इंच का क्वॉड एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1440x3120 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। 6जीबी/8जीबी/12जीबी रैम के साथ आने वाला यह फोन 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में 48 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो वार्प चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

टॅग्स :वनप्लसशाओमीस्मार्टफोनमोबाइलएंड्राइड स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की