लाइव न्यूज़ :

Nokia ला रही है 64 MP कैमरा वाला शानदार स्मार्टफोन, 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 25, 2019 13:24 IST

पिछले साल भी 5 दिसंबर को कंपनी ने नोकिया 8.1 को लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि कंपनी आने वाले 5 दिसंबर को इसकी फोन के अपग्रेड वेरिएंट से पर्दा उठाने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लीक्स में कहा गया है कि इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होगाNokia 8.2 फोन को इसी साल 5 दिसंबर को मार्केट में उतारा जाएगा

फिनलैंड की कंपनी नोकिया जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD Globle ने काफी लंबे समय से बाजार में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। अब कंपनी स्मार्टफोन Nokia 8.2 को बाजार में लाने जा रही है।

इस फोन को इसी साल 5 दिसंबर को मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि इस नए फोन का नाम क्या होगा इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, खबरों की मानें तो यह नोकिया 8.2 हो सकता है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि पिछले साल भी 5 दिसंबर को कंपनी ने नोकिया 8.1 को लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि कंपनी आने वाले 5 दिसंबर को इसकी फोन के अपग्रेड वेरिएंट से पर्दा उठाने वाली है।

Nokia 8.2 के अनुमानित फीचर्स

नोकिया 8.2 के फीचर्स की बात करें तो अभी तक इस फोन के किसी खास फीचर्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन कुछ लीक्स में कहा गया है कि इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 

इसके साथ ही यूजर्स को फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह फोन कंपनी का पहला 5G कनेक्टिविटी वाला डिवाइस होगा।

अनुमानित कीमत

खबरों की मानें तो एचएमडी ग्लोबल आगामी फोन नोकिया 8.2 की कीमत बजट सेगमेंट में हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन शाओमी, सैमसंग, वीवो और रियलमी के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देगा। इसके साथ ही कंपनी Nokia 2.2 को भी लॉन्च कर सकती है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की