लाइव न्यूज़ :

Nokia की रिपोर्ट: प्रत्येक महीने औसतन 11GB डेटा का इस्तेमाल करते हैं भारतीय

By भाषा | Updated: February 27, 2020 18:03 IST

नोकिया की वार्षिक मोबाइल ब्राडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (एमबिट) रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में देश में कुल डेटा का इस्तेमाल 47 प्रतिशत बढ़ा।

Open in App

सस्ते डेटा प्लान, हैंडसेट की कम कीमत, वीडियो सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता और 4जी नेटवर्क की वजह से भारत में प्रति ग्राहक डेटा की औसत मासिक खपत बढ़कर 11 जीबी हो गई है। दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नोकिया की वार्षिक मोबाइल ब्राडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (एमबिट) रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में देश में कुल डेटा का इस्तेमाल 47 प्रतिशत बढ़ा। 4जी का उपभोग बढ़ने से कुछ डेटा खपत बढ़ी है। कुल डेटा खपत में 4जी का हिस्सा 96 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 3जी डेटा की खपत में सबसे अधिक 30 प्रतिशत की गिरावट आई।

नोकिया इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी अमित मारवाह ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिसंबर, 2019 में औसत मासिक डेटा उपभोग प्रति उपभोक्ता 16 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 11 गीगाबाइट (जीबी) पर पहुंच गया। 4जी नेटवर्क की ओर अद्यतन, डेटा का कम दाम, सस्ते स्मार्टफोन और वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से डेटा का इस्तेमाल बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में डेटा का इस्तेमाल संभवत: वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। इस मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों मसलन चीन, अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, जापान, जर्मनी और स्पेन से आगे है।

टॅग्स :नोकियामोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की