लाइव न्यूज़ :

लॉन्च से पहले लीक हुई Nokia 7.2 की इमेज, सर्कुलर ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 19, 2019 13:31 IST

लॉन्च से पहले ही अपकमिंग स्मार्टफोन नोकिया 7.2 की कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। इन तस्वीरों से यह पता चलता है कि आने वाला नया फोन रियर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देIFA 2019 की शुरुआत के एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को Nokia अपने नए फोन से पर्दा उठाएगीलॉन्च से पहले ही अपकमिंग स्मार्टफोन नोकिया 7.2 की कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैंIFA 2019 इवेंट में Nokia के कम से कम 3 तीन लॉन्च होंगे

नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही अपने नए फोन Nokia 7.2 को पेश करने वाली है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को बर्लिन में होने जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स शो IFA 2019 में ग्लोबली पेश करने जा रही है। खबर के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल अपने तीन स्मार्टफोननोकिया 5.2, नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को लॉन्च करेगी।

लेकिन लॉन्च से पहले ही अपकमिंग स्मार्टफोन नोकिया 7.2 की कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। इन तस्वीरों से यह पता चलता है कि आने वाला नया फोन रियर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो लीक इमेज को देखते हुए यह लगता है कि यह फोन स्लिम बॉडी के साथ पेश किया जाएगा।

nokia-7.2

HMD Global ने पहले यह घोषणा कर दी थी कि IFA 2019 की शुरुआत के एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को अपने नए फोन से पर्दा उठाएगी। इस इवेंट में Nokia के कम से कम 3 तीन लॉन्च होंगे। इन्हें लॉन्चिंग के कुछ हफ्ते बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Nokiapoweruser की ओर से लीक की गई इमेज से यह पता चला है कि थिन लाइन फोन सर्कुलर कैमरा ट्रिपल सेंसर और LED फ्लैश के साथ आएगा। लीक इमेज में फोन के केस में ट्रिपल कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसे इमेज में देखा जा सकता है। वहीं, इसके फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच नजर आ रहा है।

nokia-7.2

नोकिया पावर यूजर ने बताया कि नोकिया 7.2 का डिजाइन लगभग नोकिया 6.2 की तरह ही होगा। इससे पहले भी फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले इसे बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था।

लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फोन 6GB तक के रैम ऑप्शन में आएगा और यह एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3.5mm ऑडिया जैसे भी दिए जाने की बात कही जा रही है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की