लाइव न्यूज़ :

अब बेहद सस्ता हुआ Netflix का सब्सक्रिप्शन प्लान, Amazon Prime की होगी छुट्टी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 8, 2019 13:18 IST

Netflix ने भारत में अपने सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत कर दी है। वीडियो स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अब सिर्फ 65 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। बता दें कि इस प्लान के जरिए कंपनी भारत में अभी तक का सबसे सस्ता स्ट्रीमिंग सर्विस प्लान देने पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देNetflix ने भारत में अपने सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत कर दी हैयूजर्स को अब सिर्फ 65 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगाकंपनी ने ऐसा Amazon Prime और Hotstar के सस्ते प्लान्स को मात देने के लिए किया है

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्म में नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम जैसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग शामिल हैं। हालांकि इन वीडियो स्ट्रीमिंग को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को भारी चार्जेस देने होते हैं जो लोगों को सब्सक्रिप्शन लेने से रोकती है।

ऐसे में अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, Netflix ने भारत में अपने सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत कर दी है। वीडियो स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अब सिर्फ 65 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। बता दें कि इस प्लान के जरिए कंपनी भारत में अभी तक का सबसे सस्ता स्ट्रीमिंग सर्विस प्लान देने पर काम कर रही है।

बता दें कि यूजर्स सिर्फ 65 रुपये प्रति हफ्ते में इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। हालांकि यह प्लान सिर्फ मोबाइल और टैबलेट के लिए ही है। कंपनी ने ऐसा Amazon Prime और Hotstar के सस्ते प्लान्स को मात देने के लिए किया है।

टीवी पर नहीं देख सकेंगे वीडियो

Netflix का यह प्लान सबसे सस्ता तो है लेकिन यूजर्स इस बात से नाखुश हो सकते हैं कि इस प्लान को लेने के बाद आप इसे सिर्फ मोबाइल और टैबलेट में ही देख सकते हैं। इस प्लान में HD चैनल और अल्ट्रा HD चैनल शामिल नहीं है। यानी कि इस प्लान के तहत यूजर्स लैपटॉप और टीवी पर नेटफ्लिक्स के वीडियो नहीं देख सकते हैं।

netflix-main

फ्री मिलेगा पूरा एक महीना

Netflix नए यूजर्स को अपने सभी प्लान की तरह इस प्लान के साथ भी एक महीने का फ्री ट्रायल दे रही है। यानी अगर आप आज एक हफ्ते के लिए नेटफ्लिक्स का प्लान लेंगे तो वह प्लान 8 मई 2019 तक चलेगा। अगर आप इस प्लान के साथ वीडियो अपने लैपटॉप या टीवी पर भी देखना चाहते हैं तो फिर आपको 125 रुपये देने होंगे।

नेटफ्लिक्स का प्रीमियम प्लान 800 रुपये प्रति महीने में आता है। इसमें एचडी और अल्ट्रा एचडी वीडियो के साथ ही चार स्क्रीन में शेयर किया जा सकता है। यानी एक साथ चाल लोग इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। यह प्लान हफ्ते बिलिंग में भी उपलब्ध है, जिसके लिए आपको 200 रुपये देने होंगे।

टॅग्स :नेटफ्लिक्समोबाइल ऐपमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की