लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के इस नए ऐप से बदल सकती है डिजिटल इंडिया की तस्वीर, 1200 सेवाएं उपलब्ध कराएगा उमंग ऐप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 13:41 IST

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल इंडिया को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में आम नागरिकों की सहूलियत के लिए मोदी सरकार ने नवंबर में उमंग (यूनाफाइड मोबाइल अप्लीकेशन फॉर न्यू एग गवर्नेंस) लॉन्च किया जो केंद्र सरकार से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक की सभी योजनाओं और सेवाओं के साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म का काम करेगा। उमंग ऐप स्मार्टफोन, फ़ीचरफोन, टैबलायड और डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की करीब 1200 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस ऐप का एंड्रॉयड, विंडो और आईओएस (आईफोन) संस्करण सरकार ने लॉन्च किया है। इस ऐप से आधार, पैन इत्यादि जैसे 1500 दूसरे ऐप जुड़े हैं। केंद्र सरकार ने पहले चरण में इस ऐप को भारत की 13 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध कराया है।

उमंग से आधार, ईपीएफ, इनकम टैक्स रिटर्न, पैन कार्ड, डिजिलॉकर फैसिलिटी, एनपीएस, गैस बुकिंग, ड्राइविंग लाइसेंस सेवा, पासपोर्ट सेवा, पेंशन इत्यादि का लाभ लिया जा सकेगा। इस ऐप से आपको अलग-अलग ऐप में समय बर्बाद करने से बच जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार उमंग ऐप ग्राहकों की शिकायतों की सुनवाई में भी मदद करेगा। इस ऐप में लाइव चैट की सुविधा है यानी उपभोक्ता रियल टाइम में अपनी समस्याओं के लिए मदद हासिल कर सकेंगे। इस ऐप को यूज करना काफी आसान होगा क्योंकि आपके सभी जरूरी दस्तावेज भी यहाँ मौजूद रहेंगे। उमंग ऐप से आप ईपीएफ खाते में जमा पैसे, इनकम टैक्स रिटर्न की स्थिति और गैस बुकिंग स्टेस इत्यादि कुछ क्लिक में जान सकेंगे। उमंग ऐप के वेबसाइट पर जाकर  अपनी पेंशन और ग्रेच्युटी की गणना कर सकेंगे।

उमंग ऐप प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत नागरिकों को घर उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा। इस ऐप की मदद से आप पीएमएवाई के तहत अपने आवेदन की स्थित, मिलने वाली छूट और अन्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। उमंग ऐप से आप बिजली, पानी और टेलीफोन इत्यादि के बिल भी चुका सकेंगे। इस ऐप से आप आपना डीटीएच भी रिचार्च करा सकेंगे। इतना ही नहीं उमंग ऐप जीएसटी नेटवर्क से भी जुड़ा रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को वेरीफिकेशन में आसानी रहे। माना जा रहा है कि उमंग ऐप से विभिन्न सरकारी सेवाओं में बिचौलियों की भूमिका पर भी लगाम लगेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील