लाइव न्यूज़ :

MWC 2018: नोकिया ने लॉन्च किया 7 प्लस, यहां देखें फीचर्स और कीमत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 26, 2018 03:08 IST

इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी जबकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256 जीबी बढ़ाया जा सकता है।

Open in App

टेक्नॉलजी के 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 का शुभारंभ हो चुका है। इस दौरान नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन Nokia 7 plus  को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन प्रेमी पिछले कई दिनों से इस फोन का इंतजार कर रहे थे। दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करते हुए इसकी कीमत 399 यूरो तय की है।

NOKIA 7 PLUS के फीचर्स

कंपनी ने इस नए फोन में नोकिया 7 की ही तरह रियर में डुअल कैमरे दिए हैं। रियर कैमरे में ज़ीस ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कम रोशनी में भी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं नोकिया 8 की तरह इसमें दोनों कैमरे कॉम्बीनेशन भी है। कंपनी की ओर से इसे ब्लैक/कॉपर और व्हाइट/कॉपर रंग में लॉन्च किया है।

इस फोन में 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है। जबकि एलपीडीडीआर4 वाली 4 जीबी रैम दी गई है। इसमें डुअल कैमरे दिए गए हैं। एक 12 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल प्राइमरी कैमरा है, जबकि दूसरा 13 मेगापिक्सल का। जबकि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी जबकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256 जीबी बढ़ाया जा सकता है। 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 19 घंटे का टॉकटाइम देगी। यह फोन भारतीय बाजारों में अप्रेल तक लॉन्च हो सकता है। हांलाकि भारत में इसकी कीमत क्या होगी। कंपनी ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टॅग्स :नोकिआनोकिया 7 प्लसस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की