लाइव न्यूज़ :

Motorola जल्द लाने वाला है 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, लीक हुई इमेज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 5, 2019 12:04 IST

कंपनी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि मोटोरोला एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन की खासियत है कि इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन की खासियत है कि इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगेMotorola के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6.2 इंच का डिस्प्ले और वॉटरड्रॉप नॉच होने की बात कही जा रही हैफोन का डिजाइन ब्रश्ड मेटल फिनिश में पेश किया जा सकता है

स्मार्टफोन बाजार में हाल ही में ट्रिपल कैमरे को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए एक से एक फीचर ला रही हैं। हाल ही में मोटोरोला के ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन Motorola P40 के कुछ रेंडर इमेज सामने आई थीं।

अब कंपनी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि मोटोरोला एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस फोन की खासियत है कि इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

motorola-4-camera

रेंडर के मुताबिक, Motorola के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6.2 इंच का डिस्प्ले और वॉटरड्रॉप नॉच होने की बात कही जा रही है। फोन के बैक पैनल को देखकर यह कंफर्म है कि मोटोरोला का यह फोन चार कैमरा सेटअप वाला होगा। साथ ही फोन का डिजाइन ब्रश्ड मेटल फिनिश में पेश किया जा सकता है।

Motorola स्मार्टफोन को चार रियर कैमरे के साथ दिखाया गया है। उम्मीद कि जा रही है कि इसके पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है फोन के कैमरे के चारों सेंसर 48 मेगापिक्सल के होंगे या सिर्फ एक।

फोन की इस जानकारी का खुलासा CashKaro ने OnLeaks ने मिलकर की है। मोटोरोला के इस फोन की इमेज ऑनलाइन देखी जा सकती है। इमेज को देखते हुए फोन के बॉडी के दायीं ओर पावर बटन और वॉल्युम रॉकर बटन दिया गया है। फोन सिंगल सिम स्लॉट के साथ आ सकता है।

motorola-4-camera

Motorola के इस स्मार्टफोन में पोर्ट्स के स्थान को थोड़ा बदला गया है। USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर मौजूद होगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टॅग्स :मोटोरोलास्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की