लाइव न्यूज़ :

आपके स्मार्टफोन में जरुर होने चाहिए ये सरकारी ऐप्स, घर बैठे आसानी से होंगे सारे काम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 14, 2018 19:05 IST

ऑनलाइन कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जो आपके कामों को आसानी से पूरी कर सकती है।

Open in App

देश में मोदी सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत सरकार की ओर से कई तरह के मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए गए हैं। ये मोबाइल ऐप आपको पैसा ट्रांसफर करने से लेकर आपके बैंक अकाउंट तक को मैनेज करते हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद आप जरूरत के कई काम को बिना भाग दौड़ के पूरा कर सकेंगे।

आइए डालते हैं इन ऐप्स पर एक नजर...

UMANG

उमंग नाम से इस ऐप को सरकार की ओर से हाल ही लॉन्च किया गया है। उमंग ऐप का पूरा नाम यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लीकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस है। आप इस ऐप की मदद से राज्य सरकार और नगर निगम से जुड़े विभागों के कई काम आसानी से अपने मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

BHIM

भीम एक पेमेंट ऐप है जिसका पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। इस एप की मदद से आप मनी ट्रांसफर और कई तरह की पेमेंट कर सकते हैं।

Aaykar Setu

आयकर सेतु को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे मोबाइल के जरिए इनकम टैक्स और इससे जुड़ें कामों को कर सकते हैं। इस ऐप की खास बात है कि इसमें ऑनलाइन टैक्स, पैन रजिस्ट्रेशन, टैक्स कैलक्युलेटर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

mPassport

एक समय था जब पासपोर्ट का काम कराना सबसे मुश्किल काम था। लेकिन अब आप पासपोर्ट से संबंधित कई काम सिर्फ एक एप की मदद से कर सकते हैं। इस एप की मदद से यूजर्स अपने पासपोर्ट एप्लिकेशन, प्रोसेस ट्रैकिंग समेत कई चीजों की जानकारी आराम से जान सकते हैं।

mAadhaar

केंद्र सरकार की तरफ से हर बुनियादी चीज के लिए आधार अनिवार्य किया जा रहा है। आधार की बढ़ती जरूरतों के बीच एम आधार एप आपके बड़े काम आ सकता है। एप में QR कोड के जरिए यूजर्स आसानी से अपनी आधार से जुड़ीं जानकारी शेयर कर सकते हैं।

PostInfo

पोस्टइंफो ऐप को पोस्टल विभाग और उससे जुड़ें कामकाज को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने पार्सल को स्मार्टफोन पर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

MyGov

इस ऐप की मदद से आप सरकार को अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं। एप सरकार और आम लोगों के बीच की दूरी को कम करने के लिए लॉन्च किया गया है।

Swachhata

लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता ऐप को लॉन्च किया गया है। ऐप के जरिए आप स्वच्छता से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

mKavach

इस ऐप की मदद से आप अपने मोबाइल को वायरस से बचा सकते हैं। ऐप जानकारी चुराने वाले मालवेयर से आपके फोन को बचाता है।

टॅग्स :ऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

भारत"संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं, डिलीट कर सकते हैं लोग", विवाद के बीच बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

क्राइम अलर्टऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला: अभिनेता प्रकाश राज से एसआईटी की पूछताछ, कहा- कोई भुगतान नहीं लिया और खुद को अलग किया

भारतगूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स यूजर्स के लिए चेतावनी, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें हैकर्स से कैसे बचें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया