लाइव न्यूज़ :

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Redmi Note 7, कीमत 10,000 रुपये से भी कम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 28, 2019 16:44 IST

Xiaomi ने भारत में आज अपना Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में कुछ बदलाव किए हैं। Xiaomi ने भारत में रेडमी नोट 7 के साथही Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपयेRedmi Note 7 को पहली बार 6 मार्च को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगाXiaomi ने भारत में रेडमी नोट 7 के साथही Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च किया है

चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में आज अपना Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित किए गए एक इवेंट में कंपनी ने रेडमी नोट 7 से पर्दा उठाया है। फोन को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था जिसके बाद इसे आज भारतीय बाजार में उतारा गया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में कुछ बदलाव किए हैं। Xiaomi ने भारत में रेडमी नोट 7 के साथही Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल का कैमरा नहीं दिया गया है। इसके चीनी वेरिएंट में 48 MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 7 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन को तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।

भारत में Redmi Note 7 को पहली बार 6 मार्च को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज कतो 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल