लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- 'बाइटडांस ने ठुकराया प्रस्ताव, हमें नहीं बेचेगी टिकटॉक के यूएस परिचालन का अधिकार'

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2020 08:01 IST

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि बाइटडांस ने टिकटॉक का अमेरिकी परिचालन उसे बेचने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। हालांकि, इसे लेकर टिकटॉक की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइटडांस ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को हमें बेचने के प्रस्ताव को ठुकराया: माइक्रोसॉफ्टओरेकल को अमेरिका में तकनीकी पार्टनर चुन सकती है बाइटडांस, फिलहाल पुष्टि नहीं

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को ये बताया कि बाइटडांस उसे टिकटॉक के यूएस ऑपरेशन का अधिकार नहीं बेचेगा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिकटॉक की मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस ने ओरेकल (Oracle) को अमेरिका में तकनीकी पार्टनर चुनने का फैसला किया है।

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार बाइटडांस की ओर से उसे टिकटॉक के अमेरिकी अधिकार नहीं बेचे जाने की सूचना दे दी गई है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बयान में कहा गया, 'हमें भरोसा था कि हमारा प्रस्ताव टिकटॉक यूजर्स के लिए अच्छा था।'

व्हाइट हाउस की ओर से बाइटडांस के अमेरिका में अधिकार बेचने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि अगर ऐसी घोषणा कंपनी की ओर से नहीं की जाती है तो अमेरिका में 29 सितंबर तक टिकटॉक पर बैन लगा दिया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'बाइटडांस ने हमें बताया है कि वे टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को माइक्रोसॉफ्ट को नहीं बेचेंगे। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करते हुए हमारा प्रस्ताव टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छा था। हम सुरक्षा, गोपनीयता, ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित करते और उच्चतम मानकों को पूरा करते। हम अब यह देखने के लिए तत्पर हैं कि इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।'

टिकटॉक ने फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की ओर से आए बयान पर कुछ नहीं कहा है। वहीं ओरेकल की ओर से भी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इसी साल अगस्त के पहले हफ्ते में पुष्टि की थी कि वह चीनी कंपनी बाइटडांस से उसके लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक की अमेरिकी शाखा को अधिग्रहीत करने की बातचीत कर रही है। साथ ही कहा कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐसी खरीद के संबंध में सुरक्षा और सेंसरशिप को लेकर उनकी चिंताओं पर चर्चा की है। 

एक बयान में कंपनी ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस ने अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टिकटॉक की सेवा का मालिकाना हक और उसके संचालन संबंधी एक समझौता करने की अपनी मंशा को लेकर एक नोटिस दिया है। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि यह बातचीत 15 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। 

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टटिक टोकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की