लाइव न्यूज़ :

अमेजन से खरीदा गया था पुलवामा हमले में इस्तेमाल IED बम बनाने का सामान, ऑनलाइन मंगाया था ये सामान

By रजनीश | Updated: May 8, 2020 19:03 IST

हाल ही में पुलिस ने पुलवामा हमले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का खुलासा हुआ कि केमिकल कहां से खरीदे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किए गए वैज  ने ही पुलिस को बताया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी बनाने में इस्तेमाल केमिकल, बैट्रियां और अन्य सामान अमेजन से खरीदे गए थे। वैज ने यह भी बताया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग जैश ए मोहम्मद के दिशा-निर्देशों पर की थी। 

साल 2019 की तारीख 14 फरवरी का दुखद दिन तो सभी को याद होगा। इस दिन पुलवामा अटैक हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पुलवामा हमले में इस्तेमाल किए केमिकल ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदे गए थे।

हाल ही में पुलिस ने पुलवामा हमले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का खुलासा हुआ कि केमिकल कहां से खरीदे गए थे।

इंडिया टुडे की वेबसाइट ने एनआईए के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि श्रीनगर के 19 वर्षीय वैज उल इस्लाम और पुलवामा जिले के हकीरपोरा इलाके के 32 वर्षीय मोहम्मद अब्बास राथेर को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार किए गए वैज  ने ही पुलिस को बताया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी बनाने में इस्तेमाल केमिकल, बैट्रियां और अन्य सामान अमेजन से खरीदे गए थे। 

वैज ने यह भी बताया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग जैश ए मोहम्मद के दिशा-निर्देशों पर की थी। उसने बताया कि पुलवामा हमले की साजिश के तहत इस्लाम ने ये चीजें ऑनलाइन मंगाकर उन्हें स्वयं जैश आतंकवादियों तक पहुंचाया। 

इंडिया टुडे के मुताबिक NIA सूत्र ने बताया वैज ने अमोनियम नाइट्रेट जैसा केमिकल और बैटरी जिसका इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया जाता है, इनको खरीद कर इसे पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद इस्माइल उर्फ अदनान को बडगाम पुलवामा बार्डर पर पहुंचाया। 

वैज ने अदनान को जैश का सेंट्रल कमांडर बताया। अदनान जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख और यूएन घोषित आतंकी मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मदआतंकवादीआतंकी हमलाअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की