लाइव न्यूज़ :

पेटीएम, जोमाटो, हॉटस्टॉर सहित कई ऐप्स भारत समेत दुनियाभर में डाउन, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2021 22:32 IST

इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 8.55 बजे आउटेज शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देज़ोमैटो के लिए रिपोर्ट करने वाले की संख्या लगभग 3,000 थी।आउटेज में NDTV की कुछ साइटें भी प्रभावित हुईं।जोमाटो अमेजॉन और पेटीएम जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

नई दिल्लीः पेटीएम जोमाटो, सोनी लिव, हॉटस्टॉर, प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN) जैसी कई ऐप्स 22 जुलाई देर शाम गुरुवार को डाउन हो गई। यह समस्या दुनियाभर के कई यूजर्स के सामने आई। स्टीम सहित इंटरनेट के बड़े हिस्से दुनिया भर के कई उपयोगकर्ताओं के लिए बंद हैं।

हालांकि यह किस वजह से हुआ, इस बारे में पुख्ता तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 8.55 बजे आउटेज शुरू हुआ। पांच मिनट के भीतर, अकेले ज़ोमैटो के लिए रिपोर्ट करने वाले की संख्या लगभग 3,000 थी।

हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह समस्या अकामाई (Akamai) वेब इंफ्रास्ट्रक्टर के चलते सामने आई है। इसी तरह की समस्याएं कई अन्य सेवाओं के साथ भी चल रहे थी। इस आउटेज में NDTV की कुछ साइटें भी प्रभावित हुईं। अकामाई ने 30 मिनट के भीतर अपडेट करने के लिए कहा है।

डाउनडेक्टर के अनुसार, कुछ प्रभावित साइटों में लोकप्रिय गेमिंग सेवाएं स्टीम और पीएसएन, डिज्नी + हॉटस्टार, Zee5 और सोनी लिव जैसी स्ट्रीमिंग सेवाएं और जोमाटो अमेजॉन और पेटीएम जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। कई अन्य सेवाओं के साथ भी चल रहे थे।

पिछले महीने 8 जून को इंटरनेट का एक बड़ा हिस्सा रेडिट, ट्विच और अमेज़ॉन जैसी लोकप्रिय साइट प्रभावित हुई थी। इससे पहले, अगस्त में Google के साथ एक बड़ी आउटेज घटना हुई थी। इस महीने की शुरुआत में, अमेजॉन में एक बड़ी रुकावट ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया था।

टॅग्स :पेटीएमजोमैटोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की