लाइव न्यूज़ :

एंड्रॉयड में आए बग के जरिए हैकर्स कर रहे हैं आपके पासवर्ड की चोरी, 60 बैंकों के अकाउंट हुए खाली

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 4, 2019 11:39 IST

नॉर्वे की एक मोबाइल सिक्योरिटी फर्म ने एंड्रॉयड फोन्स (Android Phones) में ऐसी खामी पायी जिससे हैकर्स यूजर्स के बैंक अकाउंट को पूरी तरह से खाली कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड बग का फायदा उठाकर फोन में मौजदू ऐप्स को टार्गेट करते हैंहैकर्स मैलिशश ऐप्स से यूजर का लॉगइन पासवर्ड, लोकेशन, मैसेज और बाकी प्राइवेट डेटा में सेंध लगाते हैं

एंड्रॉयड का बाजार काफी बड़ा है। इसमें दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) के पास 2.5 बिलियन ऐक्टिव एंड्रॉयड डिवाइस हैं। ऐसे में अक्सर एंड्रॉयड डिवाइस (Android Device) यूजर्स हैकर्स के निशाने पर होते हैं।

हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें हैकर्स ने कई बैंक यूजर्स के अकाउंट में सेंधमारी की है और उसे खाली कर दिया। अब नॉर्वे की एक मोबाइल सिक्योरिटी फर्म ने एंड्रॉयड फोन्स (Android Phones) में ऐसी खामी पायी जिससे हैकर्स यूजर्स के बैंक अकाउंट को पूरी तरह से खाली कर सकते हैं।

यूजर्स को ऐसे बनाते हैं शिकार

शोधकर्ताओं के मुताबिक, स्ट्रैंडहॉग नाम का यह लूपहोल मल्टिटास्किंग सिस्टम में पाया गया जिसकी मदद से हैकर्स मैलिशश ऐप्स से यूजर का लॉगइन पासवर्ड, लोकेशन, मैसेज और बाकी प्राइवेट डेटा में सेंध लगाते हैं।

ऐसे करते हैं हैक

हैकर्स किसी मैलवेयर ऐप को टारगेट कर फोन तक पहुचांते हैं। एंड्रॉयड बग का फायदा उठाकर फोन में मौजदू ऐप्स को टार्गेट करते हैं। ये ऐप्स दिखने में बिल्कुल असली ऐप्स की तरह दिखते हैं और यूजर के सोशल मीडिया और बैंक अकाउंट्स तक की जानकारी चुराते हैं।

फोटो, मेसेज लेकर लोकेशन तक की करते हैं चोरी

हैकर्स यूजर्स के बिना जाने उनसे कई तरह के एक्सेस ले लेते हैं। इससे यूजर का OTP, टू फैक्टर कोड, फोटो और वीडियो भी हैकर्स तक पहुंच जाता है।

हैकर्स ने कई देशों के यूजर्स को बनाया टार्गेट

प्रोमोन ऐप सिक्योरिटी फर्म के CTO टॉन हैंसन का कहना है कि इस एंड्रॉयड बग के चलते यूजर्स ने 60 अलग-अलग बैंकों को अपना निशाना बनाया है और उनके बैंक अकाउंट से पैसे चोरी किए हैं।

गूगल ने उठाया कदम

फिलहाल इस एंड्रॉयड बग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि गूगल (Google) ने एक बयान में कहा कि इस एंड्रॉयड बग को दूर कर लिया है और प्ले स्टोर पर मौजूद मैलिशश ऐप्स को भी डिलीट कर दिया गया है।

टॅग्स :एंड्रॉयडगूगलऐपमोबाइल ऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की