लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 1362 गांवों में आज तक नहीं बजी मोबाइल की घंटी, 2163 में नहीं पहुंचा ब्रॉडबैंड

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 6, 2021 12:25 IST

विद्युत और नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के कुल 41,928 गांवों में से 41,923 में बिजली पहुंचा दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों से जोड़ने के लिए ब्रॉडबेंड कनेक्टिविटी के लिए भारतनेट परियोजना के तहत काम किया जा रहा है.4जी कनेक्टिविटी से जोड़ने से लिए कुल 2542 टॉवर लगाने की योजना है जिसमें से 125 टॉवर महाराष्ट्र में लगाए जाएंगे.मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के जरिये ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के लिए पीएम-वानी योजना शुरू की गई है.

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल इंडिया और डिजिटल अर्थव्यवस्था को वर्षों से बढ़ावा दे रही है, लेकिन हकीकत ये है कि महाराष्ट्र के 1362 गांवों में मोबाइल फोन की घंटी तक नहीं पहुंची है.

इतना ही नहीं 2163 गांव इंटनेट सेवाएं उपलब्ध कराने वाले वाले ब्रॉडबैंड से नहीं जोड़े जा सके हैं. संचार और सूचना प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने बताया कि राज्य की 27909 ग्राम पंचायतों और देशभर की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों से जोड़ने के लिए ब्रॉडबेंड कनेक्टिविटी के लिए भारतनेट परियोजना के तहत काम किया जा रहा है.

मंत्री ने भाजपा के भागवत कराड़ के सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों को 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी गई है. यूनिवर्सल सर्विस रिस्पॉसिंबिल फंड (यूएसओएफ) और वामपंथ प्रभावित क्षेत्र के लिए एलडब्लूई योजना के तहत गृह मंत्रालय द्वारा चिह्नित किए गए स्थानों को 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ने से लिए कुल 2542 टॉवर लगाने की योजना है जिसमें से 125 टॉवर महाराष्ट्र में लगाए जाएंगे.

ब्रॉडबैंड के लिए पीएम-वानी योजना मोबाइल और इंटनेट कनेक्टिविटी और ग्रामीण इलाकों में डाटा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उठाए गए कदमों के सवाल पर मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के जरिये ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के लिए पीएम-वानी योजना शुरू की गई है. जिसके माध्यम से महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में इंटनेट सेवाओं का प्रसार होगा.

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की