लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर Twitter ने पेश किया खास इमोजी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 23, 2019 16:18 IST

ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वह चुनाव से जुड़ी चर्चाओं को आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Twitter इंडिया चुनाव आयोग के 'स्वीप' का अपने मंच पर स्वागत करता है। उसने चुनाव के लिए एक विशेष इमोजी (भावनात्मक संकेत चिन्ह) भी शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर जॉइन किया हैTwitter ने अपने प्लैटफॉर्म पर आने वाले चुनावों के लिए एक नया इमोजी लॉन्च किया हैट्विटर की ओर से जारी किया गया नया इमोजी 12 भाषाओं में उपलब्ध है

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर जॉइन किया है। वहीं, Twitter ने अपने प्लैटफॉर्म पर आने वाले चुनावों के लिए एक नया इमोजी लॉन्च किया है। ये खास इमोजी मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से पेश किया गया है। इसी के साथ ही सोशल मीडिया ने चुनाव आयोग के जागरुकता कार्यक्रम का स्वागत किया है।

बता दें कि ट्विटर की ओर से जारी किया गया नया इमोजी 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें भारत की संसद की तस्वीर को फीचर किया गया है।

twitter

ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वह चुनाव से जुड़ी चर्चाओं को आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Twitter इंडिया चुनाव आयोग के 'स्वीप' का अपने मंच पर स्वागत करता है। उसने चुनाव के लिए एक विशेष इमोजी (भावनात्मक संकेत चिन्ह) भी शुरू किया है। इसका मकसद चुनाव से जुड़ी बातचीत में अच्छे संवाद और हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना भी।

चुनाव आयोग ने एक 'प्रक्रियाबद्ध मतदाता शिक्षा और चुनावी हिस्सेदारी' (स्वीप) कार्यक्रम शुरू किया है। यह नागरिकों को उनके चुनावी अधिकारों, जिम्मेदारियों और प्रक्रिया के बारे में उनकी जागरुकता को बढ़ाने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रचार अभियान है।

चुनाव आयोग ने होली के मौके पर देश के लोकसभा चुनावों के लिए पहला विज्ञापन निकाला है। इन लोकसभा चुनावों के लिए उसने हैशटैग 'देश का महात्योहार' शुरू किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुतात 12 अप्रैल से हो रही है। सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 19 मई को खत्म हो गया। जबकि लोकसभा चुनाव के परिणाण 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की