लाइव न्यूज़ :

मई महीने में लॉन्च होने वाले हैं OnePlus 7 से लेकर Google Pixel 3a तक ये धांसू स्मार्टफोन्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 3, 2019 07:20 IST

स्मार्टफोन बाजार के लिए मई का महीना काफी खास होने वाला है। इनमें OnePlus 7, Nokia 9 PureView से लेकर Google Pixel 3a जैसे कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।

Open in App

स्मार्टफोन बाजार के लिए मई का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने-अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। इनमें OnePlus 7, Nokia 9 PureView से लेकर Google Pixel 3a जैसे कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

हम आपको इस खबर में बताने जा रहे है कि इस महीने कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

Google Pixel 3a और 3a XL

अमेरिकी कंपनी गूगल अपने पिक्सल के नए स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च करने वाली है। वहीं, भारत में इन्हें 8 मई को लॉन्च किया जाएगा। गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को लेकर फ्लिपकार्ट में टीजर जारी किया गया है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट, एंड्रॉयड क्यू बीटा एक्सेस और 3400 mAh की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus 7 and OnePlus 7 Pro

चीनी कंपनी वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन OnePlus 7 and OnePlus 7 Pro का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को 14 मई को होने वाले इवेंट में लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और नॉच लेस डिस्प्ले मौजूद होगा। वनप्लस 7 प्रो इसमें सबसे टॉप मॉडल होगा जिसमें 5G सपोर्ट दिया जाएगा।

Nokia 9 PureView

Nokia 9 PureView

खबरों के मुताबिक पांच कैमरे वाले Nokia PureView को इसी हफ्ते तक लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इस फोन को अमेरिका में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Samsung Galaxy M40

सैमसंग एम सीरीज के चौथे स्मार्टफोन को इस महीने के आखिरी तक लॉन्च करने वाला है। गैलेक्सी एम40 प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जबरदस्त कीमत के साथ लॉन्च होगा।

Honor 20, Honor 20 Pro

Honor 20, Honor 20 Pro

इस स्मार्टफोन को 21 मई, 2019 को लंदन में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में किरिन 980 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Asus Zenfone 6Z

Asus Zenfone 6Z

आसुस अपने नए स्मार्टफोन को 16 मई को वालेंसिया, स्पेन में लॉन्च करेगा। यह फोन कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा।

Nokia 8.1 Plus

Nokia 8.1 Plus

फिनलैंड की कंपनी HMD Globle जल्द ही नोकिया 8.1 प्लस को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलवनप्लसगूगल पिक्सलहॉनरअसुसनोकियासैमसंग गैलेक्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की