लाइव न्यूज़ :

जियो ने सैमसंग-नोकिया को पछाड़ा, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा फीचर फोन बेचने वाली कंपनी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 25, 2018 18:02 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia HMD की फीचर फोन सेगमेंट में 14 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 फीसदी हिस्सेदारी के साथ Jio फोन बना 'नंबर 1'नोकिया एचएमडी, आईटेल, सैमसंग और टेक्नो से आगे निकली Jio

नई दिल्ली 25 मई: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दुनियाभर के फीचर फोन बाजार पर अपना कब्जा जमा लिया है। कंपनी ने ग्लोबल फीचर मार्केट में 15 फीसदी हिस्सेदारी के साथ खुद को यूजर्स की पहली पंसद बना लिया है। साल 2018 की पहली तिमाही में Nokia एचएमडी, Samsung, आईटेल, सैमसंग और टेक्नो कंपनी को पीछे छोड़ Jio ने अपना दिया दबदबा कायम कर लिया है। सामने आए रिपोर्ट के मुताबिक, JioPhone पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिक्री वाला फीचर फोन बन चुका है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 990 रुपये में खरीदें Samsung Galaxy J6, यहां मिल रहा ऑफर

काउंटरप्वॉइंट रिपोर्ट में साल 2018 की पहली तिमाही में फीचर फोन का आंकड़ा पेश किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia HMD की फीचर फोन सेगमेंट में 14 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। वहीं, आईटेल 13 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर जमा है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग की अगर बात करें तो यह सिर्फ 6 फीसदी में सिमटा रहा। टेक्नो ने भी 6 फीसदी पर कब्ज़ा जमाया।

मार्केट रिसर्च फर्म ने एक बयान में कहा, 'अभी भी हर साल आधा अरब फीचर फोन्स बिकते हैं जबकि दुनिया भर में सालाना 2 अरब फीचर फोन्स की जरूरत है। यह अभी भी बहुत बड़ा बाजार है, जो विविध यूजर आधार की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें से कई लोग स्मार्टफोन्स की बजाए फीचर फोन्स पसंद करते हैं।' साल 2018 में दुनिया भर में फीचर फोन की हुई बिक्री का करीब 43 फीसदी भारत में बिका।

इसे भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Wide 3 बजट स्मार्टफोन, 13MP फ्रंट और रियर कैमरे से है लैस

रिसर्च फर्म ने आगे कहा, कुछ यूज़र डिजिटल या अन्य कारणों की बजाय सिंपल फोन पसंद करते हैं। वे फोन व डेटा पर ज्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहते। ऐसे लोगों की डिमांड को पूरा कर रहा है फीचर फोन। मोबाइल इंडस्ट्री में फीचर फोन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना अभी बाकी है।

टॅग्स :जियो फोनफीचर फोनरिलायंसजिओमुकेश अंबानीनोकिआसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की