लाइव न्यूज़ :

TV वीडियो कॉलिंग, फर्स्ट डे फर्स्ट शो सहित जानें जियो फाइबर प्लान से जुड़ी 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 13:18 IST

जियो फाइबर अपने सभी यूजर्स को प्लान्स के साथ कई फ्री बेनिफिट भी दे रहा है। यहां हम आपको डीटेल में बता रहे हैं कि जियो फाइबर के प्लान में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्लान के मुताबिक जियो फाइबर यूजर्स 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की स्पीड का आनंद ले सकेंगे।कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक की सुविधा भी दे रही है।

रिलायंस जियो फाइबर 5 सितंबर 2019 को लॉन्च हो गया। लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फाइबर के ग्राहकों को वेलकम ऑफर के तहत कई सुविधायें मुफ्त देने का ऐलान किया था। आप भी लेना चाहते हैं जियो फाइबर तो जान लीजिए ये महत्वपूर्ण बातें...

1- रिलायंस जियो ने अपने इस ब्रॉडबैंड सर्विस के बारे में कहा था कि जियो फाइबर सर्विस एचडी टेलीविजन और सेट-टॉप बॉक्स के साथ आएगा और इसका कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

2- जियो फाइबर का वार्षिक प्लान जिसे कंपनी ने जियो फॉरएवर प्लान नाम दिया है इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को एचडी या 4K टेलीविजन दिया जाएगा। इसके साथ ही 4K सेट टॉप बॉक्स पूरी तरह से फ्री दिया जाएगा।

3- प्रीमियम जियोफाइबर कस्टमर किसी भी मूवी को उसके रिलीज डेट के दिन ही देख सकेंगे। इसे फर्स्ट डे- फर्स्ट शो नाम दिया गया।

4- जियो फाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये प्रति माह से लेकर 10,000 रुपये महीने तक है।

5- महीने भर में मिलने वाले डेटा का कोट समाप्त हो जाने के बाद यूजर्स अपने जियो फाइबर डेटा प्लान को बूस्टर पैक के जरिए रिचार्ज कर 40 जीबी एक्स्ट्रा डेटा ले सकते हैं।

6- जियो फाइबर के इंस्टालेशन का कोई चार्ज नहीं है लेकिन जियो फाइबर राउटर के लिए 2500 रुपये का रिफंडेबल सिक्यूरिटी डिपॉजिट जमा कराया जाएगा। इस पैसे को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जियो मनी या फिर पेटीएम के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

7- जियो फाइबर के जरिए पूरे भारत में किसी भी मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर पर मुफ्त में वॉइस कॉल की जा सकती है।

8- कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक की सुविधा भी दे रही है। इसका महीने का चार्ज 500 रुपये है। इस प्लान के जरिए यूजर्स यूएस और कनाडा में मुफ्त कॉल कर सकेंगे।

9- प्लान के मुताबिक जियो फाइबर यूजर्स 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की स्पीड का आनंद ले सकेंगे।

10- जियो फाइबर प्लान में मिलने वाले टीवी के जरिए यूजर्स फ्री वीडियो कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे। इसके जरिए दुनिया भर में कहीं भी वीडियो कॉल कर सकेंगे।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरजियोरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की