लाइव न्यूज़ :

Jio यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर, अब रेस्टोरेंट में डिनर करना होगा सस्ता

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 2, 2019 15:40 IST

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो (Jio) और डाइनआउट (Dineout) ने साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े डाइनिंग आउट प्लैटफॉर्म ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (GIRF) के नए एडिशन की शुरुआत की है। यह फेस्टिवल 1 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयह फेस्टिवल 1 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक चलेगाJio सब्सक्राइबर 17 शहरों में (जहां डाइनआउट चालू है) ऑफर अवधि के दौरान अपने पहले बुकिंग शुल्क पर 100 रुपये का लाभ उठा सकते हैंजियो यूजर्स के लिए MyJio ऐप के कूपन सेक्शन में डिस्काउंट कोड उपलब्ध होगा

टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया ऑफर लाती रहती है। इसी के तहत अब जियो ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। जियो के कारण अब रेस्टोरेंट में डिनर करना सस्ता हो गया है।

दरअसल मुकेश अंबानी की कंपनी जियो (Jio) और डाइनआउट (Dineout) ने साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े डाइनिंग आउट प्लैटफॉर्म ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (GIRF) के नए एडिशन की शुरुआत की है। यह फेस्टिवल 1 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक चलेगा।

बता दें कि एसोसिएशन के माध्यम से जियो अपने यूजर्स के डिजिटल लाइफ के अनुभव को और बेहतर करना चाहता है। डाइनआउट के यूजर्स को आमतौर पर प्लेटफ़ॉर्म पर रिजर्वेशन के समय बुकिंग चार्ज देना होता है। बदले में यूजर्स को बिल पर छूट मिलती है और भोजन, पेय और बफे पर 1 + 1 ऑफ़र का आनंद ले सकते हैं।

पहले बुकिंग पर 100 रुपये का फायदा

इस फेस्टिवल में Jio सब्सक्राइबर 17 शहरों में (जहां डाइनआउट चालू है) ऑफर अवधि के दौरान अपने पहले बुकिंग शुल्क पर 100 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। यह जियो यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव फायदा है। जियो यूजर्स के लिए MyJio ऐप के कूपन सेक्शन में डिस्काउंट कोड उपलब्ध होगा। जिन Jio सब्सक्राइबर्स के पास पहले से MyJio ऐप इंस्टॉल नहीं है, वे भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और Dineout प्लेटफॉर्म पर रीडेम्शन के लिए कूपन एक्सेस कर सकते हैं।

क्या है GIRF ?

यह फेस्टिवल 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें कुल बिल, फूड बिल, ड्रिंक बिल, बफे और कूपन पर 50% की छूट दी जाती है, जो 17 शहरों में 8,000+ रेस्टोरेंट में फैला है, जैसे दिल्ली (दिल्ली एनसीआर), मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता , पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़, गोवा, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, सूरत, कोच्चि, लुधियाना और नागपुर। यह फेस्टिवल पहला खाद्य और पेय उत्सव है जिसे 2017 में उपभोक्ताओं के बीच डाइनिंग आउट संस्कृति को बढ़ावा देने और भारतीयों के भोजन करने के तरीके को बदलने के विचार के साथ लॉन्च किया गया था।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की