लाइव न्यूज़ :

जियो ने कहा-आम ग्राहक को आउटगोइंग के लिए भुगतान नहीं करना होगा

By भाषा | Updated: December 8, 2019 19:21 IST

जियो ने दावा किया कि उसके नए प्लान में अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 25 प्रतिशत मूल्य की पेशकश की जा रही है। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने छह दिसंबर से अपने नेटवर्क से बाहर आउटगोइंग कॉल की सीमा को समाप्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य नेटवर्कों की तुलना में अपने ग्राहकों को पांच गुना अधिक मुफ्त ‘आउटगोइंग कॉल्स’ की पेशकश कंपनी सभी प्लान पर (28 दिन के चक्र में) 1,000 मिनट की नि:शुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध करा रही है। 

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दावा किया है कि वह अन्य नेटवर्कों की तुलना में अपने ग्राहकों को पांच गुना अधिक मुफ्त ‘आउटगोइंग कॉल्स’ की पेशकश कर रही है। ऐसे में उसके औसत ग्राहक को कॉल के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

जियो ने दावा किया कि उसके नए प्लान में अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 25 प्रतिशत मूल्य की पेशकश की जा रही है। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने छह दिसंबर से अपने नेटवर्क से बाहर आउटगोइंग कॉल की सीमा को समाप्त कर दिया है। इसी पर जियो की यह प्रतिक्रिया आई है। उसी दिन जियो ने ऐसे मोबाइल कॉल और डेटा प्लान पेश किए हैं जो पूर्व के प्लान से 40 प्रतिशत तक ऊंचे हैं।

रिलायंस जियो ने बयान में कहा, ‘‘जियो के ‘आल इन वन प्लान’ में ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर उद्योग के औसत के हिसाब से पांच गुना अधिक मिलेगा। ऐसे में जियो के ग्राहकों को कॉल के लिए कुछ भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।’’

बयान में कहा गया है कि जियो के प्लान में अन्य आपरेटरों के तुलनात्मक प्लान की तुलना में 25 प्र्रतिशत ऊंचा मूल्य मिलेगा। कंपनी सभी प्लान पर (28 दिन के चक्र में) 1,000 मिनट की नि:शुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध करा रही है। 

टॅग्स :जियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की