लाइव न्यूज़ :

IRCTC की तर्ज पर Jio ने लॉन्च किया एप, अब जियोफोन यूजर्स भी कर सकेंगे टिकट बुकिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2019 17:14 IST

रिलायंस जियो के इस एप की मदद से जियोफोन यूजर भी ट्रेन टिकट, ट्रेन स्टेटस चेक कर सकेंगे..

Open in App

रिलायंस जियो ने जियोफोन और जियोफोन-2 के यूज़र्स के लिए आईआरसीटीसी जियोरेल एप लॉन्च किया है। इसी के साथ रिलायंस जियो, रेलवे का ऑफिशियल सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। इस एप की मदद से अब जियोफोन यूजर्स भी आईआरसीटीसी(IRCTC) की सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। 

इस ऐप्लिकेशन के जरिए यूजर्स तत्काल टिकट भी बुक कर पाएंगे। जिन यूजर्स के पास आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं होगा, वे यूजर्स इसी ऐप के जरिए आईआरसीटीसी अकाउंट भी बना सकेंगे। 

जियो रेल ऐप से यूज़र्स डेबिट, क्रेडिट और ई-वालेट के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं। इस एप के जरिए यूजर टिकट कैंसल करने के साथ ही पीएनआर स्टेटस भी चेक कर पाएंगे। 

जियो रेल ऐप, जियो ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस ऐप को खास तौर पर जियोफोन और जियोफोन-2 के यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। 

इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स को टिकट करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही उन्हें एजेंट्स को टिकट बुक करने के लिए पैसे देने होंगे।

टॅग्स :जियो फोनआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की