लाइव न्यूज़ :

आ रहा है नया Jio Phone 3, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इसी महीने हो सकता है लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 2, 2019 12:08 IST

जियो का नया फोन मीडिया टेक चिपसेट के साथ आएगा। Jio का यह नया फोन जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देजियो का नया फोन Jio Phone 3 नाम से पेश कर सकती हैजियो का नया फोन मीडिया टेक चिपसेट के साथ आएगा

रिलायंस जियो ने पिछले साल फीचर फोन Jio Phone 2 को लॉन्च किया था जो यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया गया। अब एक बार फिर कंपनी नया फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को Jio Phone 3 नाम से पेश कर सकती है। जियो फोन 3 को लेकर काफी दिनों चर्चा चल रही है।

अब नई खबर के मुताबिक जियो का नया फोन मीडिया टेक चिपसेट के साथ आएगा। Jio का यह नया फोन जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है। बता दें कि फिलहाल फर्स्ट और सेकेंड जनरेशन JioPhones में क्वॉलकॉम या Unisoc प्रोसेसर दिए गए हैं।

jio-phone

जल्द ही मिलेगा Jio Phone 3

खबरों की मानें तो जियो की ओर से अगल जियोफोन या Jio Phone 3 को अपकमिंग रिलायंस AGM 2019 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। मीडियाटेक ने शुरू में प्लान किया था कि वह रिलायंस रिटेल के LYF ब्रैंड के तहत कम कीमत वाले 4G स्मार्टफोन बनाएगा जो एंड्रॉयड गो पर काम करता हो। बाद में कंपनी ने 4G फीचर फोन को लॉन्च करने का फैसला किया है। 

हालांकि मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट के जनरल मैनेजर टी एल ली ने इकनॉमिक टाइम्स को इस बाबत साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया, "हम न केवल ऑपरेटरों बल्कि ओईएम के साथ काम कर रहे हैं और केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक बाज़ार में भी हम काम कर रहे हैं।"हम KaiOS के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं।'

jio-phone

कंपनी इन फीचर फोन्स को स्मार्ट फीचर फोन कह रही है, क्योंकि इस डिवाइस के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, 4G पर बेस्ड कई सर्विस का यूज कर सकेंगे।

फीचर फोन मार्केट में जियो की हिस्सेदारी घटी

काउंटरपॉइंट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक JioPhone का मार्केट शेयर 2018 के 47 प्रतिशत घटकर 2019 में 28 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसी तरह दूसरी रिपोर्ट से ये जानकारी भी सामने आई है कि भारत में 42 प्रतिशत स्मार्टफोन्स MediaTek चिपसेट के साथ आते हैं।

टॅग्स :जियो फोनजियोफीचर फोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की