लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल इस दिन, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 31, 2018 18:53 IST

नई दिल्ली, 31 अगस्त: रिलायंस कंपनी के Jio Phone 2 को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रह...

Open in App
ठळक मुद्देJio.com पर होगी जियो फोन 2 की फ्लैश सेल5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरीभारत में Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये

नई दिल्ली, 31 अगस्त: रिलायंस कंपनी के Jio Phone 2 को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। जियो फोन को एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक Jio Phone 2 की पहली और दूसरी सेल आयोजित की जा चुकी है। फोन की तीसरी फ्लैश सेल अब 6 सितंबर को होगी। इससे पहले फोन की दूसरी सेल 30 अगस्त को रखी गई थी। पहली सेल में यह फीचर फोन चंद सेंकेड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। 

अगर आप जियो फोन 2 की पहली सेल में इसे खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास एक सुनहरा मौका है। Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल भी Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी। जियो फोन 2 की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक में जियो फोन 2 और उसके साथ Jio GigaFiber का ऐलान किया था।

Jio Phone 2 की फ्लैश सेल में लिमिटेड स्टॉक रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को फ्लैश सेल के दौरान जल्दी जियो फोन 2 को कार्ट में एड करना होगा।  कंपनी के मुताबिक, Jio Phone 2 यूजर्स के पास 5 से 7 दिन के भीतर कामकाजी दिनों में डिलीवर कर दिया जाएगा। ग्राहक चाहे तो वह 1,500 रुपये वाले रिफंडेबल सिक्योरिटी वाले जियो फोन को भी खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर कोई भी पुराना फीचर फोन वापस कर सिर्फ 501 रुपये में Jio Phone को घर ले जा सकते हैं। इस के साथ ग्राहकों को 594 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराने पर जियो यूजर को 90 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजियोमुकेश अंबानीफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की