लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio यूजर्स को दे रही है दिवाली तोहफा, फोन में मिल रहें धांसू ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 5, 2018 11:13 IST

जियो फोन 2 को रोज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इसी के साथ ही रिलायंस जियो एक ऑफर पेश कर रही है। Jio की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर इच्छुक ग्राहक जियो फोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए पेटीएम वॉलेट से भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजियो फोन 2 की स्पेशल फेस्टिव सेल 5 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगीपेटीएम से जियो फोन 2 की खरीद पर 200 रुपये की छूट मिलेगीजियो फोन 2 के साथ 3 रीचार्ज पैक्स और अन्य फायदे भी

नई दिल्ली, 5 नवंबर: रिलायंस जियो दिवाली के मौके पर अपने यूजर्स के लिए फेस्टिव ऑफर लेकर आया है। कंपनी 5 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक Jio Phone 2 की फेस्टिव सेल आयोजित कर रही है। सेल के तहत कंपनी जियो फोन को फ्लैश सेल में नहीं बेचेगी। बल्कि यह फोन Jio.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि इस सेल में जियो फोन 2 को रोज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इसी के साथ ही रिलायंस जियो एक ऑफर पेश कर रही है। Jio की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर इच्छुक ग्राहक जियो फोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए पेटीएम वॉलेट से भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Jio Phone 2 स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।

Jio Phone 2 यूजर्स के लिए 3 रीचार्ज पैक्स 

कंपनी ने जियो फोन के लिए 3 रीचार्ज प्लान जारी किए हैं। जिसमें 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये प्लान बाजार में उपलब्ध है।

1- 49 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को 1जीबी डेटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा, फ्री वॉयस कॉल्स के अलावा 50 एसएमएस, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। 

2- 99 रुपये के पैक में यूजर्स 14 जीबी डेटा के अलावा, फ्री वॉयस कॉल्स, 300 एसएमएस जैसे कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।

3- 153 रुपये के पैक में यूजर्स को 42जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसमें भी फ्री वॉयस कॉल्स की सुविधा है। इस पैक में अनलिमिटेड एसएमएस का फायदा आपको मिलेगा।

टॅग्स :जियो फोनसेलदिवालीजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की