लाइव न्यूज़ :

जियो ने लॉन्च किए नए ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’, जानिए कीमत और फायदे

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 18, 2023 18:07 IST

दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च हुआजियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान के ग्राहकों को मिलेगा नेटफ्लिक्स का एक्सेसजियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले अपने दो नए ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’ लॉन्च कर दिए हैं। 1099 रु की कीमत वाले प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 1499 रु के प्लान के साथ कंपनी प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। दोनों ही प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन की है। हालांकि चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा।

दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा। नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे। दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।

लॉन्च के मौके पर जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ, किरण थॉमस ने कहा “हम अपने ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बंडल का लॉन्च हमारे संकल्प को प्रदर्शित करने का एक और कदम है। नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और साथ मिलकर हम बाकी दुनिया के अनुसरण के लिए ‘उपयोग के मामले’ तैयार कर रहे हैं।''

टॅग्स :जियोनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की