लाइव न्यूज़ :

Jio GigaFiber की सर्विस आज से शुरू, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन, फ्री मिलेगा LED टीवी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 5, 2019 16:36 IST

सबसे बड़ा सवाल यह है कि Jio GigaFiber के लिए आप रजिस्ट्रेशन कैसे करें। हम अपनी इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप जियो गीगाफाइबर के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो कैसे करें। तो आइए कुछ आसान स्टेप्स में जानते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने Jio सिम लॉन्च करके टेलीकॉम सेक्टर के सारे समीकरण बदल दिएअब फाइबर ब्रैंड सर्विस को लॉन्च करके कंपनी DTH कंपनियों को पीछे छोड़ने वाली है

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो 5 सितंबर को पूरे देशभर में अपने GigaFiber सर्विस को शुरू करने वाली है। कंपनी ऑफिशियली जियो फाइबर प्लान, सेट-टॉप बॉक्स और लैंडलाइन सर्विस को लॉन्च करेगी। लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातों को।

जियो के मार्केट में आने के बाद ही तहलका मचा रही है। इससे पहले कंपनी ने Jio सिम लॉन्च करके टेलीकॉम सेक्टर के सारे समीकरण बदल दिए। वहीं अब फाइबर ब्रैंड सर्विस को लॉन्च करके कंपनी DTH कंपनियों को पीछे छोड़ने वाली है। रिलायंस की इस सर्विस से लोगों को काफी फायदा होने जा रहा है।

वही, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि Jio GigaFiber के लिए आप रजिस्ट्रेशन कैसे करें। हम अपनी इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप जियो गीगाफाइबर के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो कैसे करें। तो आइए कुछ आसान स्टेप्स में जानते हैं...

अगर आप Jio GigaFiber की सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट jio.com पर जाना होगा या gigafiber.jio.com/registration पर जाएं।

jio-gigafiber-registraions

वेबसाइट पर जाने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने घर पर जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन चाहते या फिर ऑफिस में? इनमें से किसी एक को सेलेक्ट करने के बाद आपके एड्रेस के लिए पूछा जाएगा।

एड्रेस देने के बाद आपकी पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जानी जाएगी। मोबाइल और ई-मेल आईडी देते वक्त ध्यान रखें कि आपकी ओर से दी गई जानकारी गलत न हो। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

jio-gigafiber-registraions

ओटीपी एंटर करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और इसके बाद Jio की ओर से आपके पास एक ई-मेल और एक मैसेज आएगा। इसके बाद जियो के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और फिर आपका जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन एक्टिव किया जाएगा।

बता दें कि जियो गीगाफाइबर के लिए कंपनी ने सिक्योरिटी और डिवाइस की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल जियो गीगाफाइबर के साथ सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये लिए जा रहे हैं जिन्हें कनेक्शन कटवाने के बाद वापस कर दिया जाएगा।

नोट: आपको बता दें कि फिलहाल जियो और जियो गीगाफाइबर के नाम से कई सारी वेबसाइट चल रही हैं जिनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरइंटरनेटरिलायंस जियोजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की