लाइव न्यूज़ :

Jio 4G services in Ladakh: जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास 4जी सेवाओं का विस्तार किया

By भाषा | Updated: June 7, 2022 16:07 IST

लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपैंगोंग झील के पास 4जी सेवा प्रदान करने वाला जियो पहला नेटवर्क बनालद्दाख से सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने मोबाइल टॉवर का किया उद्घाटन

श्रीनगर: देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक अपनी 4जी सेवाओं की पहुंच बढ़ा दी है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो बीते वर्षों में भारत और चीन के बीच टकराव का केंद्र रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं शुरू की हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि जियो पैंगोंग और उसके आसपास क्षेत्र में 4जी मोबाइल सुविधा प्रदान करने वाला पहला नेटवर्क है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों और जवानों को निर्बाध संपर्क मिल सकेगा।’’ जियो ने कहा कि वह सभी को डिजिटल रूप से जोड़ने और समाज को सशक्त बनाने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

टॅग्स :जियो4जी नेटवर्कलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की