लाइव न्यूज़ :

पुराने स्मार्टफोन को भी उपयोग में लाने की तैयारी में जापान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 7, 2018 15:20 IST

जापान के संचार मंत्रालय के अनुसार पुराने स्मार्टफोन की खरीद बढ़ने से इसकी असल कीमत में गिरावट आने के आसार बढ़ेंगे। साथ ही साथ स्मार्टफोन की मरम्मत करने वाली इंडस्ट्री का दायरा भी बढ़ेगा जिसका सीधा मतलब है स्मार्टफोन की इंडस्ट्री का विस्तार।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई:  जापान का संचार मंत्रालय एक ऐसा सिस्टम तैयार की योजना बना रहा है जिससे उपयोग किए जा चुके समार्टफोन की गुणवत्ता की जाँच की जा सके।  इस योजना में उपयोग हो चुके स्मार्टफोन की इंडस्ट्री भी संचार मंत्रालय का सहयोग करेगी।  यह उपभोक्ताओं को उपयोग किये जा चुके स्मार्टफोन की गुणवत्ता परखने की सुविधा देगा।  इसके माध्याम से जापान में पुराने स्मार्टफोन का बाज़ार बढ़ने की बात कही जा रही है।

जांच करने के लिए एक अध्ययन समूह बनाया जाएगा जो कि ऐसी नीतियां तैयार करेगा जिसके बाद उपभोक्ता उपयोग किये जा चुके समार्टफोन खरीद सकेंगे। उन स्मार्टफोन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो यह सुनिश्चित करना भी इस समूह का ही काम होगा।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 में होंगे ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानें और क्या होगा खास

जापान के संचार मंत्रालय के अनुसार पुराने स्मार्टफोन की खरीद बढ़ने से इसकी असल कीमत में गिरावट आने के आसार बढ़ेंगे। साथ ही साथ स्मार्टफोन की मरम्मत करने वाली इंडस्ट्री का दायरा भी बढ़ेगा जिसका सीधा मतलब है स्मार्टफोन की इंडस्ट्री का विस्तार।

इसके अलावा स्मार्टफोन की गुणवत्ता परखने वाले समूह का एक और ज़रूरी काम यह भी होगा कि फोन के पहले मालिक की कोई भी जानकारी उसमें रह जा जाए।  क्योकि जानकारी की सुरक्षा उपयोग हो चुके स्मार्टफोन की इंडस्ट्री के ना बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Sony के इन तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत में हुई 10,000 रुपये की कटौती, नई कीमत पर मिल रहा यहां

जापान की एक सर्वे कंपनी के अनुसार उपयोग हो चुके स्मार्टफोन के मामले में सबसे बड़ा बाज़ार अमेरिका का है, एक करोड़ तीस लाख यूनिट की रेंज के साथ, दुसरे स्थान पर आता है इंग्लैंड नब्बे लाख की यूनिट रेंज के साथ और तीसरे स्थान पर आता है जापान चौदह लाख की यूनिट रेंज के साथ।  इतनी बड़ी संख्या में स्मार्टफोन निकलते के बाद इनका होता कुछ नहीं था उस लिहाज़ से जापान सरकार का यह कदम कितना सही होगा यह समय ही बताएगा?

- विभव देव शुक्ला (इंर्टन)

टॅग्स :जापानस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की