लाइव न्यूज़ :

IRCTC के i-Mudra ऐप से करें शॉपिंग, दो हजार रुपये तक का मिल रहा है कैशबैक!

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2021 15:54 IST

आईआरसीटीसी iMudra ऐप पर ये शानदार ऑफर 28 फरवरी तक मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को ये ऐप डाउनलोड करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे i-Mudra ऐप यूजर्स को 5,000 रुपये तक की खरीदारी पर 2,000 रुपये तक के कैशबैक का ऑफरकेवल iMudra Visa / Rupay कार्ड पर लेनदेन पर लागू है ऑफर, 28 फरवरी तक मान्यiMudra VISA कार्ड के इस्तेमाल से भारतीय वेबसाइटों पर भारतीय करेंसी में कर सकते हैं खरीदारी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक बार फिर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कैशबैक दिए जा रहे हैं। दरअसल, IRCTC के i-Mudra ऐप यूजर्स को 5,000 रुपये तक की खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। 

यह ऑफर 28 फरवरी, 2021 तक वैध है। यह ऑफर केवल iMudra Visa / Rupay कार्ड पर लेनदेन पर लागू है।

iMudra ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, 'CASHBACK DAYS BACK! आप अपने IRCTC iMudra वॉलेट में पैसे डालें और 5000 रुपये से ऊपर की शॉपिंग करें। इस पर आपको 2000 रुपये तक के कैशबैक मिल सकते हैं। यह ऑफर 28 फरवरी तक ही मान्य है।'

बता दें कि आईआरसीटीसी iMudra ऐप वॉलेट उपलब्ध कराता है। साथ ही ITCTC iMudra डिजिटल ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग के लिए आभासी सहित कार्ड के साथ भी आता है। 

इसके कई और फायदे भी हैं। आप iMudra ऐप का उपयोग करके पैसे किसी को भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, आप iMudra VISA कार्ड के इस्तेमाल से भारतीय वेबसाइटों पर भारतीय करेंसी में खरीदारी भी कर सकते हैं।

ITCTC iMudra ऐप को फेडरल बैंक की साझेदारी के साथ लॉन्च किया गया था। एटीएम निकासी केवल फेडरल बैंक द्वारा जारी किए गए कार्ड से की जा सकती है। फेडरल बैंक के एटीएम पर एक महीने में पहले 2 लेनदेन मुफ्त हैं। 

किसी भी बाद के लेनदेन पर 23.6 रुपये की दर से शुल्क लिया जाता। वहीं, किसी गैर-फेडरल बैंक के एटीएम पर लेन-देन पर 23.6 रुपये की फ्लैट दर से शुल्क लिया जाता है।

टॅग्स :आईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की