लाइव न्यूज़ :

एपल ने लॉन्च किया 'सस्ता' आईफोन SE2, मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर

By रजनीश | Updated: April 16, 2020 11:45 IST

नए आईफोन SE2 में डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को कंपनी का सस्ता आईफोन इसलिए भी कहा जा रहा है कि इसमें जो लेटेस्ट A13 बायोनिक चिप दी गई है इसी चिप के साथ आने वाले आईफोन काफी महंगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा। 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एपल ने अपने आईफोन SE 2 को लॉन्च कर दिया। इसे एपल का सस्ता आईफोन भी कहा जा रहा है। ये स्मार्टफोन आईफोन एसई का अपग्रेडेड वर्जन है। इस नए आईफोन में 4.7 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है। फोन के रियर में आपको 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेटअप ही देखने को मिलेगा। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इस नए आईफोन के बारे में एपल का कहना है कि सिंगल कैमरे वाला यह सबसे दमदार आईफोन है। एपल ने इस फोन की कीमत 42,500 रुपये रखी है।

यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है। iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है।

फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि iPhone SE 2 की बैटरी 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए अलग से 18 वॉट का चार्जर खरीदना होगा। यह चार्जर भी कंपनी ने बनाया है लेकिन यह चार्जर बॉक्स के साथ नहीं मिलेगा। 

फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम होगा। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। आईफोन एसई 2 की डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह है। फोन की सेल से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :एप्पलस्मार्टफोनआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए