लाइव न्यूज़ :

आईफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, एंड्राएड के मुकाबले 167 परसेंट ज्यादा हैक होने का खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 16:13 IST

सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि हैकर्स आपके फोन में पड़े एप को भी हैक करने का प्रयास करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हैक करने के सबसे ज्यादा तरीके खोजे जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिसर्च से जुड़े टेक एक्सपर्ट्स ने इससे होने वाले खतरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।बाकी एपल ने अपने डिवाइस की सिक्युरीटी को मजबूत बनाने के लिए इसी साल नया अपडेट जारी किया है।

एपल आईफोन  (Apple iPhone) यूजर्स अभी तक इस बात को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं रहते थे कि उनके डिवाइस की सिक्युरिटी को कभी कोई खतरा हो सकता है। अगर थोड़ा बहुत खतरा होता भी तो एंड्राएड के मुकाबले काफी कम। लेकिन हाल ही में आई खबर से आईफोन यूजर्स की भी नींद उड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन्स किसी दूसरे ब्रैंड के स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा असुरक्षित हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक एंड्राएड स्मार्टफोन्स के मुकाबले आईफोन्स के हैक होने का खतरा 167 गुना ज्यादा है। वॉट्सऐप जासूसी से जुड़े एक मामले पेगासस और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए होने वाली जासूसी के कारण इसकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। 

यूके की एक कंपनी Case.24 जो कि फोन का केस बनाती है उसने वहां के यूजर्स के द्वारा किए जाने वाले गूगल सर्च के मंथली सर्च वॉल्यूम डेटा को कलेक्ट करने के बाद ये रिपोर्ट को जारी किया है। यह डेटा रिसर्च यूजर्स द्वारा स्मार्टफोन ब्रैंड या किसी ऐप को हैक करने के तरीके को गूगल पर सर्च किए जाने पर आधारित थी।

कंपनी ने अपने रिसर्च में पाया कि 10,040 यूजर गूगल पर 'how to hack iPhones' (हाउ टू हैक आईफोन) सर्च कर रहे थे। जबकि इस लिस्ट में दूसरा नाम सैमसंग का था। सैमसंग डिवाइस को हैक करने का तरीका खोजने वालों की संख्या महज 700 थी। बात करें सबसे कम सर्च किए जाने वाले स्मार्टफोन ब्रैंड की तो इसमें एलजी, सोनी और नोकिया का नाम था। 

अब बात करें एप्स के बारे में कि किस एप को हैक करने के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं तो इसमें इंस्टाग्राम टॉप पर है। सिर्फ यूके में 12,310 यूजर्स इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने का तरीका सर्च किया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर  स्नैपचैट का नाम है। 

रिसर्च से जुड़े टेक एक्सपर्ट्स ने इससे होने वाले खतरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इन रिसर्च पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। बाकी एपल ने अपने डिवाइस की सिक्युरीटी को मजबूत बनाने के लिए इसी साल नया अपडेट जारी किया है। अपडेट में मिले बग्स को फिक्स किया गया है जो आईफोन्स को हैकर्स से सुरक्षित रखने का काम करते हैं।

टॅग्स :आइफोनएप्पलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए