लाइव न्यूज़ :

एक बग के कारण गर्म हो रहा है 'आईफोन 15', एप्पल ने बताया कैसे ठीक होगी ये समस्या

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 1, 2023 16:00 IST

एप्पल की तरफ से कहा गया है कि जब आप डिवाइस को सेटअप करते हैं या इसे रिस्टोर करते हैं तो आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो शुरू में गर्म हो सकते हैं। इसके बाद कंपनी ने कहा कि iOS 17 में बग और थर्ड-पार्टी ऐप अपडेट के कारण भी फोन गर्म हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 सितंबर को आईफोन 15 को लॉन्च किया गया था शिकायत आ रही है कि यह इस्तेमाल के दौरान गर्म हो रहा हैकंपनी का कहना है कि iOS 17 में एक बग इसके लिए जिम्मेदार है

नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने  12 सितंबर को आयोजित वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आईफोन 15 को लॉन्च किया था। एप्पल को सीईओ टिम कुक ने आईफोन 15 प्रो को लोगों के सामने पेश करते हुए इसे अब तक का सबसे 'प्रो iPhone' कहा था। 22 सितंबर को ये फोन  बिक्री के लिए मार्केट में आया तब लोगों की भारी भीड़ स्टोर्स में देखी गई। लेकिन अब शिकायत आ रही है कि यह इस्तेमाल के दौरान गर्म हो रहा है। 

 कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा कि फोन इतना गर्म हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। वहीं कुछ ने तो  थर्मामीटर से फोन का तापमान मापने के बाद की तस्वीरें साझा कीं। अटकलें लगाई गईं कि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max दोनों में हीटिंग की समस्या इसकी टाइटेनियम बॉडी के कारण है, जिसे एप्पल द्वारा पहली बार पेश किया गया है। लेकिन कंपनी का कहना है कि iOS 17 में एक बग इसके लिए जिम्मेदार है।

एप्पल की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने कुछ ऐसे कारकों की पहचान की है जो iPhone 15 को "उम्मीद से ज़्यादा गर्म" कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जब आप डिवाइस को सेटअप करते हैं या इसे रिस्टोर करते हैं तो आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो शुरू में गर्म हो सकते हैं।  इसके बाद कंपनी ने कहा कि iOS 17 में बग और थर्ड-पार्टी ऐप अपडेट के कारण भी फोन गर्म हो सकता है। 

इस समस्या की बहुत सारे लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद एप्पल ने कहा है कि  एक सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 17 में पाए गए बग को ठीक करेगा और हीटिंग की समस्या को हल करने में मदद करेगा। यह भी बताया गया है कि सॉफ़्टवेयर अपडेट iPhone 15 Pro मॉडल के प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगा।

एप्पल की तरफ से ये भी बताया गया है कि चूंकि iPhone 15 Pro में टाइटेनियम बॉडी है इसलिए उपयोगकर्ता की त्वचा से निकलने वाला तेल अस्थायी रूप से डिवाइस के रंग को बदल सकता है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। 

टॅग्स :एप्पलआइ फोनमोबाइलमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की