लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ने भद्दे कमेंट और बुरे बर्ताव से यूजर्स के बचाव के लिए जारी किए कई नए फीचर, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2021 15:22 IST

इंस्टाग्राम ने कई ऐसे फीचर्स जारी किए हैं जो यूजर्स को ऑनलाइन होने वाले बुरे बर्ताव से बचाव में मदद करेंगे। कुछ फीचर्स पहले से भी मौजूद हैं लेकिन अब उन्हें दुनिया भर में लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम ने जारी किए हैं कई नए फीचर, ऑनलाइन किसी से बुरा बर्ताव करना पड़ेगा महंगा।इंस्टाग्राम बुरा बर्ताव या अभद्र टिप्पणी करने वालों को अब पूरी दुनिया में कड़ी चेतावनी जारी करेगा।इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक शब्दों और हैशटैग की लिस्ट भी अपडेट की है, जिनका इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को परेशान करने के लिए किया जाता है।

इंस्टाग्राम ने ऐप पर बुरे बर्ताव से लोगों के बचाव के लिए कुछ नए फीचर का ऐलान किया है। कंपनी के एक नए फीचर के तहत अब किसी पोस्ट की लोकप्रियता बढ़ने पर उस पर आ रहे कमेंट को नियंत्रित (लिमिट) किया जा सकेगा। साथ ही डायरेक्ट मैसेज की रिक्वेस्ट को भी सीमित किया जा सकेगा।

साथ ही अब अगर यूजर बेहद आपत्तिजनक कमेंट आदि पोस्ट करते हैं तो इंस्टाग्राम की ओर से उनके लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की जाएगी। ऐप ने एक नया 'हिडेन वर्ड्स' फीचर भी इसमें जोड़ा है।

इंस्टाग्राम में 'लिमिट फीचर' से क्या होगा फायदा

यूजर्स को अब लिमिट फीचर इंस्टाग्राम पर नजर आएगा। इससे स्वत: ही उन लोगों से आए कमेंट और डायरेक्ट मैसेज छिप जाएंगे जो आपको फॉलो नहीं करते हैं या हाल ही में आपको फॉलो किया हो। ये फीचर इंस्टाग्राम पर सभी को मिलेगा।

इस फीचर को शुरू करने के लिए आपको बस ऐप के सेटिग्स में जाना होगा। ऐप 'हिडेन वर्ड्स' फीचर भी दे रहा है। इसमें खुद से आपत्तिजनक शब्द, मुहावरे या इमोजी वहैरह हिडेन फोल्डर में चले जाएंगे। आप अगर इस फोल्डर को नहीं खोलना चाहते तो ऐसा करने की कभी जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

ये फीचर डीएम रिक्वेस्ट को भी फील्टर करता है। हालांकि ये फीचर केवल कुछ देशों में ही अभी उपलब्ध है। जल्द ही इंस्टाग्राम इसे दुनिया के अन्य देशो में भी जारी करने पर विचार कर रहा है। ऐसा इस महीने के आखिर तक किया जा सकता है।

इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक शब्दों, हैशटैग की लिस्ट बढ़ाई

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कई ऐसे आपत्तिजनक शब्दों, हैशटैग और इमोजी की लिस्ट भी बढाई है जो खुद से कमेंट से फिल्टर हो जाएंगे।

कंपनी का दावा है कि पिछले हफ्ते इसने आपत्तिजनक भाषा और कमेंट आदि के लिए प्रतिदिन 10 लाख गुणा ज्यादा चेतावनी ऐसे यूजर्स को जारी की। इसमें से करीब 50 प्रतिशत केस में ऐसे कमेंट यूजर द्वारा या तो डिलीट किए गए या फिर उसमें बदलाव किया गया।   

टॅग्स :इंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की