लाइव न्यूज़ :

Instagram यूजर्स को अब टिक-टॉक ऐप जैसे मिलेंगे फीचर्स, स्लो वीडियो से लेकर वीडियो एडिट की मिलेगी सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 13, 2020 12:46 IST

इंस्टाग्राम के बूमरैंग फीचर के तहत अब टिक-टॉक ऐप जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट के बाद अब इसमें स्लोमो, एको, डुओ और ट्रिमिंग ऑप्शंस को भी शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए अपडेट में स्लोमो, एको, डुओ और ट्रिमिंग ऑप्शंस को भी शामिल किया गया हैडुओ मोड वीडियो को स्पीड-अप और बाद में स्लो- डाउन कर देगाइन सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा

पॉपुलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे क्रिएटिव फीचर्स लेकर आते हैं। इसी के तहत इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कंपनी ने नए फीचर्स जारी किए हैं। इंस्टाग्राम के बूमरैंग फीचर के तहत अब टिक-टॉक ऐप जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट के बाद अब इसमें स्लोमो, एको, डुओ और ट्रिमिंग ऑप्शंस को भी शामिल किया गया है।

Instagram के नए फीचर्स ऐसे करें इस्तेमाल

लेटेस्ट फीचर्स की बात करें तो स्लोमो मोड से वीडियो की स्पीड कम की जा सकेगी और इको मोड की मदद से वीडियो का विजन इफेक्ट डबल हो जाएगा। इसके साथ डुओ मोड वीडियो को स्पीड-अप और बाद में स्लो- डाउन कर देगा। साथ ही यूजर्स लेटेस्ट फीचर्स से वीडियो को अपने हिसाब से एडिट कर छोटी कर सकते हैं। हालांकि, इन सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा।

Instagram पर कोई नया विडियो रिकॉर्ड करना हो या फिर लाइब्रेरी से कोई वीडियो अपलोड करना हो, नए बूमरैंग इफेक्ट्स को पहले की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इंस्टाग्राम ऐप में कैमरा ओपन करने के बाद यूजर्स को बूमरैंग पर स्वाइप करना होगा और नए इफेक्ट्स ऐप में ही दिखाई देंगे। इसके लिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट जरूर होना चाहिए।

वीडियो को किया जा सकेगा ट्रिम

इंस्टाग्राम के नए फीचर्स की मदद से आसानी से वीडियो को अपने हिसाब के एडिट कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स वीडियो को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकेंगे। बता दें कि इंस्टाग्राम ने नए अपडेट की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी थी। हालांकि जारी किए गए नए फीचर्स अभी तक सभी यूजर्स को नहीं मिले हैं। जल्द ही सभी यूजर्स को यह अपडेट मिलेगा।

टॅग्स :इंस्टाग्राममोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्ससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की